menu-icon
India Daily

टूट गई मौनी रॉय और सूरज नांबियार की 4 साल की शादी, एक्ट्रेस ने पोस्ट में खोल दिया सारा चिट्ठा!

अभिनेत्री मौनी रॉय की शादीशुदा जिंदगी में टूट का ऐलान हो गया है. कई दिनों से चल रही अफवाहों पर खुद मौनी और उनके पति सूरज नांबियार ने मुहर लगा दी है.

antima
Edited By: Antima Pal
टूट गई मौनी रॉय और सूरज नांबियार की 4 साल की शादी, एक्ट्रेस ने पोस्ट में खोल दिया सारा चिट्ठा!
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय की शादीशुदा जिंदगी में टूट का ऐलान हो गया है. कई दिनों से चल रही अफवाहों पर खुद मौनी और उनके पति सूरज नांबियार ने मुहर लगा दी है. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी.

टूट गई मौनी रॉय और सूरज नांबियार की 4 साल की शादी

पोस्ट में लिखा है- 'हम दोनों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है कि अब हमारी राहें अलग हो गई हैं. हमारी शादीशुदा जिंदगी अब खत्म हो चुकी है.' साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

उन्होंने आगे लिखा- 'हम विनम्रतापूर्वक सबसे गुजारिश करते हैं कि हमें प्राइवेसी और गरिमा दें. हमारे या सूरज के बारे में कोई झूठी खबरें न फैलाएं. मीडिया हाउसेज से भी निवेदन है कि कृपया इस पर अटकलें बंद करें.' मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी जनवरी 2022 में हुई थी. दोनों की मुलाकात 'नागिन' सीरीज के दौरान हुई थी, जहां सूरज प्रोडक्शन से जुड़े थे.

दोनों ने अटकलों को किया खत्म

शादी के बाद मौनी ने कई बार अपने पति के साथ खुशियों की तस्वीरें शेयर की थीं. दोनों अक्सर छुट्टियों पर जाते दिखते थे. लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी साथ वाली पोस्ट्स कम हो गई थीं, जिससे फैंस में अलगाव की अटकलें शुरू हो गई थीं. अब खुद दोनों ने इन अटकलों को खत्म कर दिया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

टीवी के 'नागिन' शो से मिली पहचान

मौनी रॉय टीवी की 'नागिन' से सुपरस्टार बनीं. इसके बाद उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' जैसी बड़ी फिल्म में काम किया. हाल ही में वेब सीरीज और रियलिटी शोज में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. सूरज नांबियार बिजनेसमैन हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं. फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग मौनी के लिए सपोर्ट मैसेज पोस्ट कर रहे हैं.