भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं. फिलहाल उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा उनका सात साल पुराना तलाक का केस इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बना हुआ है. हाल ही में यह मशहूर विवाद फिर चर्चा में आ गया.
मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के दरबार में एक हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया. एक महिला ने भरी सभा में बताया कि पवन सिंह के तलाक का सीधा असर उसकी खुद की शादीशुदा जिंदगी पर पड़ रहा है. अनिरुद्धाचार्य और उस महिला के बीच हुई इस पूरी बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकार वायरल हो रहा है.
मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की सभा में एक महिला ने अपने पति की अजीबोगरीब शर्त के बारे में बताया. महिला का कहना था कि कथा सुनने के कारण उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है. हद तो तब हो गई जब पति ने कहा कि जैसे पवन सिंह ने अपनी पत्नी को निकाल दिया है, वैसे ही वो भी उसे भगा रहा है. पति ने कसम खाई है कि जिस दिन सुपरस्टार पवन अपनी पत्नी ज्योति को अपनाएंगे, उसी दिन वह भी उसे वापस घर में एंट्री देगा.
महिला की यह अजीब लेकिन दर्दभरी बात सुनकर पहले तो अनिरुद्धाचार्य ने हैरानी से पूछा कि आखिर ये पवन कौन हैं. जब उन्हें बताया गया कि वह बिहार के एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, तो गुरुजी ने चुटकी लेते हुए कहा कि पवन चलेगा तो ज्योति तो बुझ ही जाएगी. इसके बाद उन्होंने गंपवन सिंह से पूछा कि क्या वह समाज के बाकी लोगों को भी अपनी-अपनी पत्नियों को घर से बेदखल करने का गलत मैसेज देना चाहते हैं. गुरुजी का यह तंज इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है.
इस गंभीर मसले पर कथावाचक ने अपने चिर-परिचित मजाकिया और बेबाक अंदाज में उस पीड़ित महिला को एक अनोखी सलाह दे डाली. उन्होंने कहा कि वह सीधा पवन सिंह के पास जाए और उनसे हाथ जोड़कर गुजारिश करे कि भाई तुम अपनी पत्नी को वापस रख लो, क्योंकि तुम्हारे इस चक्कर में मेरा पति मुझसे रूठ गया है और मेरा बसा-बसाया घर टूट रहा है.