साई पल्लवी या अनीता पड्डा... कौन बनेगी मधुबाला की बायोपिक में हीरोइन? कास्टिंग डायरेक्टर ने तोड़ा सस्पेंस
मधुबाला की बायोपिक को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया है. पिछले कुछ समय से साई पल्लवी और अनील पड्डा को लेकर रूमर्स थे. अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने चुप्पी तोड़ी है.
मुंबई: भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और यादगार अदाकाराओं में गिनी जाने वाली मधुबाला की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. हालांकि, फिल्म की कास्टिंग को लेकर हाल ही में कई तरह की अफवाहें सामने आईं, जिन्हें अब आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया गया है.
बीते कुछ दिनों में खबरें सामने आई थीं कि इस फिल्म के लिए नई एक्ट्रेस अनीता पड्डा को फाइनल कर लिया गया है. इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी भी इस रोल की रेस में शामिल हैं. इन खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी थी और फैंस अलग अलग नामों पर अपनी राय देने लगे थे.
कास्टिंग डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन सभी खबरों को गलत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि अभी तक फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है. उनके बयान के अनुसार, रोज नए नए नाम सामने आ रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि किसी भी एक्ट्रेस को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस बायोपिक के लिए एक नया चेहरा तलाशना चाहते हैं. यही वजह है कि किसी बड़े नाम को तुरंत फाइनल करने के बजाय सही एक्ट्रेस की खोज पर जोर दिया जा रहा है. मधुबाला जैसी महान एक्ट्रेस का किरदार निभाना आसान नहीं है, इसलिए इस रोल के लिए परफेक्ट चयन बेहद जरूरी माना जा रहा है.
डायरेक्शन को लेकर भी चर्चा
खबरों के अनुसार, इस फिल्म को डायरेक्टर जसमीत के रीन डायरेक्ट कर सकती हैं, जिन्होंने पहले भी अपने काम से पहचान बनाई है. हालांकि इस बारे में भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मधुबाला ने अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज किया. उन्हें भारतीय सिनेमा की वीनस भी कहा जाता है. उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि फैंस उनसे जुड़ी हर चीज को बेहद भावनात्मक रूप से देखते हैं. इस बायोपिक को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कौन सी एक्ट्रेस इस आइकॉनिक रोल को निभाएगी.
और पढ़ें
- 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए रणवीर सिंह ने मुंहमांगी रकम की चार्ज, जानें संजय दत्त से लेकर आर. माधवन तक ने कितने वसूले?
- ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेसी बकली की स्पीच पर क्यों छिड़ी बहस? जानें अवॉर्ड लेने के बाद क्या कहा?
- अब केदारनाथ यात्रा नहीं कर पाएंगी सारा अली खान? देना होगा सनातन होने का सबूत; श्रद्धालुओं के लिए बदले नियम