Lock Upp 2 में मचा बवाल, हर्षद चोपड़ा के फैंस ने शिवांगी जोशी को दिया 'Selfish' का टैग, जानें क्या हुआ ऐसा?
लॉक अप सीजन 2 के सोमवार वाले एपिसोड ने दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया. हर्षद चोपड़ा की एक बड़ी कुर्बानी की सभी ने तारीफ की, लेकिन शिवांगी जोशी पर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है.
Lock Upp Season 2: लॉक अप सीजन 2 के सोमवार वाले एपिसोड ने दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया. हर्षद चोपड़ा की एक बड़ी कुर्बानी की सभी ने तारीफ की, लेकिन शिवांगी जोशी पर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. कुछ फैंस उन्हें स्वार्थी तक कह रहे हैं. आइए जानते हैं क्या हुआ था.
शिवांगी जोशी पर बुरी तरह भड़के हर्षद चोपड़ा के फैंस
हाउस में एक टास्क दिया गया. सभी कंटेस्टेंट्स को 60 मिनट में तय करना था कि सीजन का पहला फाइनलिस्ट कौन बनेगा. एक-एक करके लोग टास्क एरिया छोड़ते गए. इस दौरान श्रेया कालरा ने एक खास बॉक्स चुना जिसमें 'एडवांटेज' लिखा था. इससे वह फाइनलिस्ट की रेस से बाहर हो गईं, लेकिन बाद के लिए एक मिस्ट्री पावर मिल गई.
Also Read
सोशल मीडिया पर हर्षद की तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि वे बहुत अच्छे इंसान हैं. लेकिन शिवांगी पर सवाल उठ रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने हर्षद से अपनी जगह बचाने की रिक्वेस्ट नहीं की और खुद बाहर जाने की पेशकश भी नहीं की. बस चुपचाप कुर्बानी स्वीकार कर ली. कुछ ने उन्हें नार्सिसिस्ट और स्वार्थी कहा. एक यूजर ने लिखा कि हर्षद जैसी अच्छी शख्सियत को ऐसी लोगों से दूर रहना चाहिए, ये तो एकदम सांप निकलीं.'