menu-icon
India Daily

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का दबदबा कायम, 'नागिन 7' टॉप 5 में जगह बनाने में रही नाकामयाब, यहां देखें TRP रिपोर्ट

सप्ताह 7 की BARC TRP रिपोर्ट में 'नागिन 7' की रैंकिंग में भारी गिरावट देखी गई है, जो पहले दबदबा बनाए रखने के बावजूद अब छठे स्थान पर खिसक गई है. वहीं मिस्टर एंड मिसेज परशुराम ने टॉप 10 में दमदार शुरुआत की है, जो हिंदी टीवी शो की रैंकिंग में बड़े बदलाव का संकेत है.

antima
Edited By: Antima Pal
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का दबदबा कायम, 'नागिन 7' टॉप 5 में जगह बनाने में रही नाकामयाब, यहां देखें TRP रिपोर्ट
Courtesy: x

मुंबई: यह सप्ताह 7 का BARC TRP रिपोर्ट हिंदी टीवी शोज के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पर कब्जा जमाए 'नागिन 7' में प्रियंका चौधरी की एंट्री के बाद जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी, लेकिन अब यह शो तेजी से नीचे गिरता दिख रहा है. पहले नंबर 1 पर रहने वाला यह शो पिछले हफ्ते तीसरे स्थान पर आ गया था और इस हफ्ते छठे स्थान पर पहुंच गया है. फैंस के बीच इसकी कहानी और ट्विस्ट्स अब उतना असर नहीं दिखा रहे, जिससे रेटिंग्स में भारी गिरावट आई है.

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का दबदबा कायम

इस बीच 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने फिर से अपना दबदबा कायम किया है. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी वाली यह सीरियल इस हफ्ते नंबर 1 पर पहुंच गई है. फैमिली ड्रामा और इमोशनल कहानी ने दर्शकों को फिर से अपनी ओर खींच लिया है, भले ही ओवरऑल रेटिंग्स में थोड़ी कमी आई हो. दूसरे नंबर पर बड़ा सरप्राइज है 'तुम से तुम तक' का. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

पिछले हफ्ते छठे स्थान से यह शो सीधे दूसरे नंबर पर छलांग लगा गया. निहारिका चौकसे और शरद केलकर की केमिस्ट्री और रोमांटिक ट्विस्ट्स ने दर्शकों को खूब पसंद आए, जिससे यह जबरदस्त उछाल आया. 'अनुपमा' भी थोड़ा पीछे खिसक गई है और तीसरे स्थान पर आ गई है. रुपाली गांगुली की यह पॉपुलर सीरियल लगातार टॉप में रहती आई है, लेकिन इस हफ्ते रेटिंग्स में गिरावट देखी गई. फिर भी यह शो अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग के साथ मजबूती से टिका हुआ है.

'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' ने बनाई टॉप 10 में जगह

चौथे और पांचवें स्थान पर गंगा माई की बेटियां और वसुधा ने थोड़ी बढ़त दिखाई है. दोनों शोज में मामूली सुधार हुआ है, जो दर्शकों की पसंद में बदलाव को दिखाता है. सातवें स्थान पर 'उड़ने की आशा', आठवें पर 'लाफ्टर चेफ्स 3', नौवें पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और दसवें पर नया एंट्री वाला 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' है. नील भट्ट स्टारर यह शो अपना डेब्यू टॉप 10 में कर चुका है, जो फैमिली ड्रामा और एक्शन के मिक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रहा है.

कुल मिलाकर इस हफ्ते ज्यादातर बड़े शोज की रेटिंग्स में गिरावट आई है, शायद T20 वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स की वजह से दर्शक टीवी से दूर रहे. लेकिन नए शोज और कुछ पुराने फेवरेट्स ने अपनी जगह बनाई है. टीवी इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन और भी तेज हो गया है, जहां हर हफ्ते कुछ नया सरप्राइज मिल सकता है. फैंस अब अगले हफ्ते के ट्रेंड का इंतजार कर रहे हैं कि कौन सा शो फिर से टॉप पर आएगा.