Kumkum Bhagya: जी टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' जो 2014 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा था, अब बंद होने जा रहा है. खबरों की मानें तो प्रणाली राठौड़ और नमिक पॉल अभिनीत इस शो का अंतिम एपिसोड 7 सितंबर 2025 को प्रसारित होगा. एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह शो 11 सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज करता रहा, लेकिन अब इसका सफर समाप्त होने वाला है.
फैंस को झटका! 'कुमकुम भाग्य पर गिरी गाज
'कुमकुम भाग्य' ने अपनी शुरुआत सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया की शानदार जोड़ी के साथ की थी, जिन्होंने प्रज्ञा और अभि के किरदारों से दर्शकों को दीवाना बनाया. समय के साथ शो में कई बदलाव आए और तीन पीढ़ियों के लीप देखने को मिले. मुग्धा चापेकर, कृष्णा कौल, अबरार काजी, राची शर्मा और अब प्रनाली राठौड़ व नमिक पॉल जैसे कलाकारों ने शो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. यह धारावाहिक जेन ऑस्टेन के उपन्यास 'सेंस एंड सेंसिबिलिटी' से प्रेरित था और इसने प्यार, परिवार और रिश्तों की कहानी को खूबसूरती से पेश किया.
हालांकि हाल के वर्षों में शो की टीआरपी में कमी देखी गई, जिसके चलते चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लिया. सूत्रों के अनुसार निर्माताओं ने कहानी को नए मोड़ देने की कोशिश की, लेकिन दर्शकों का उत्साह बनाए रखना मुश्किल हो गया. प्रशंसकों के लिए यह खबर निराशाजनक है, क्योंकि 'कुमकुम भाग्य' ने अपने ड्रामे, इमोशन्स और ट्विस्ट्स से लाखों दिलों को छुआ.
11 साल बाद एकता कपूर का शो होगा बंद
शो के बंद होने की खबर ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है. प्रशंसक अपने पसंदीदा किरदारों को अलविदा कहने के लिए तैयार हो रहे हैं. एकता कपूर के इस शो ने टेलीविजन इंडस्ट्री में एक खास मुकाम बनाया था और इस शो की कहानी को दर्शक खूब पसंद करते थे.