Assam Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Kiran Rao: लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर कैसा था आमिर खान का हाल, पूर्व पत्नी किरण राव ने बताई सच्चाई

Kiran Rao: आमिर खान को इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है. वह हर रोल में जान फूंक देते हैं लेकिन लाल सिंह चड्ढा उनके करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म थी. ऐसे में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव ने बताया कि उनका फिल्म फ्लॉप होने पर क्या रिएक्श था.

India Daily Live

नई दिल्ली: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव इन दिनों काफी चर्चा में है. किरण अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' की तैयारियों में जुटी हुई हैं. इस फिल्म में किरण का साथ उनके पूर्व पति आमिर खान भी दे रहे हैं. अब इस बीच किरण आमिर खान और क्रू के साथ फिल्म प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है. अब इस बीच किरण ने हाल ही में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

लाल सिंह चड्ढा की विफलता ने आमिर को प्रभावित किया था

साल 2022 में आई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' काफी बुरी तरह से सिनेमाघरों में पिट गई थी. इस फिल्म के कारण आमिर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. फिल्म की असफलता पर अब उनकी पूर्व पत्नी और उनकी बहुत अच्छी दोस्त किरण राव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा, 'यह सच में निराशाजनक है, क्योंकि जब आप किसी काम को पूरे मन से करते हैं और वह उस तरह से काम नहीं करती जैसा आपने सोचा है तो बुरा लगता है. ऐसा ही कुछ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ हुआ. यह फिल्म बॉक्स आफिस पर वो प्रर्दशन नहीं कर पाई जिसकी आमिर या फिर उनकी टीम को उम्मीद थी जिसकी वजह से आमिर ही नहीं बल्कि पूरी टीम प्रभावित हुई थी.'

 किरण ने कही ये बात

किरण ने आगे कहा, 'यह फिल्म आमिर के लिए 'ड्रीम प्रोजेक्ट' थी. आमिर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों के दिल तक पहुंचने में नाकामयाब रही. बरहाल सोशल मीडिया पर 'लाल सिंह चड्ढा' को कुछ पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी मिली थी. हालांकि, मैने आमिर से यह कहा था कि उन्हें अब सच्चाई को स्वीकार कर लेना चाहिए.'

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

वहीं किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो कि आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है. फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी की रियल लाइफ स्टोरी है. फिल्म की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.