करण कुंद्रा ने पार की प्यार की सारे हदें, सीने पर दिया मोहब्बत का सबूत, गुदवाया लेडी लव तेजस्वी प्रकाश का चेहरा
करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू अपनी छाती पर बनवाकर सभी को चौंका दिया है. रमजान के दौरान मुंबई में स्पॉट हुए करण का वीडियो वायरल है और तेजरान फैंस इस जेस्चर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बना है करण का नया टैटू. हाल ही में मुंबई में रमजान के दौरान करण को पैपराजी ने स्पॉट किया, जहां उन्होंने अपनी छाती पर तेजस्वी के चेहरे का बड़ा पोर्ट्रेट दिखाया. बैंगनी कुर्ता पहने करण के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी. उन्होंने जैसे ही जैकेट हटाकर टैटू दिखाया, कैमरे उनकी ओर मुड़ गए. उनकी छाती के दाईं ओर तेजस्वी का चेहरा साफ नजर आ रहा था. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह टैटू परमानेंट है या टैंप्रेरी डिजाइन.
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. तेजरान फैंस ने इस जेस्चर को बेहद रोमांटिक बताया. एक फैन ने लिखा कि यह प्यार में पड़े आदमी की निशानी है. दूसरे ने कहा कि वह सच में तेजस्वी को अपने दिल के करीब रखना चाहते हैं. कई लोगों ने इसे क्यूट बताया और कपल पर प्यार बरसाया.
असली टैटू या प्रमोशनल स्टंट
जहां फैंस खुश नजर आए, वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने इसे प्रमोशनल कदम बताया. कुछ का कहना है कि यह तेजस्वी के नए ओटीटी शो साइको सैयां के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है. कुछ यूजर्स ने इसे स्टिकर भी कहा. फिलहाल इस पर करण या तेजस्वी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
Also Read
- ViRosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के संगीत की झलक आई सामने, उसी गानें पर थिरकेंगे जिससे शुरू हुई थी लव स्टोरी
- डिलीवरी के तीन महीने बाद दिखीं कैटरीना कैफ, वायरल वीडियो में देखें एक्ट्रेस के चेहरे का 'न्यू मॉम' ग्लो
- Assi Vs Do Deewane Shehar Mein: तापसी पन्नू की अस्सी या मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में', बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
बिग बॉस से शुरू हुई लव स्टोरी
करण और तेजस्वी की मुलाकात साल 2021 में रियलिटी शो बिग बॉस 15 के सेट पर हुई थी. शो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई. घर के अंदर बिताए गए इमोशनल पलों और टास्क के दौरान दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया.
फैंस ने इस जोड़ी को तेजरान नाम दिया और तब से यह नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है. शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता कायम रहा और वे अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं.