मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में मुंबई में हुए एक रमजान सेलिब्रेशन इवेंट में करण जब पर्पल कुर्ता पहनकर पहुंचे तो लोगों की नजर उनके लुक से ज्यादा एक खास चीज पर टिक गई. तेजस्वी के सीने के दाहिने हिस्से पर बने चेहरे के टैटू ने फैंस को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं और लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे.
अब इस पूरे मामले पर करण कुंद्रा ने खुद खुलकर बात की है. उन्होंने साफ किया कि यह टैटू परमानेंट नहीं है. यह सिर्फ एक प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा था. करण ने बताया कि यह टैटू तेजस्वी के डेब्यू ओटीटी शो साइको सैयां के प्रमोशन के लिए बनवाया गया था. शो में उनके किरदार ने उनके चेहरे का टैटू बनवाया है, इसलिए रियल लाइफ में भी उन्होंने उसी अंदाज में सपोर्ट दिखाने का फैसला किया. उनका कहना है कि फैंस का रिएक्शन देखना उन्हें काफी दिलचस्प लगा.
करण ने बताया कि जिस इवेंट में वह नजर आए, वह असल में शो का लॉन्च था. चूंकि सीरीज की कहानी में टैटू का खास महत्व है, इसलिए उन्होंने भी उसी थीम को अपनाया. उन्होंने साफ कहा कि यह असली टैटू नहीं है और सिर्फ शो के प्रमोशन के लिए बनाया गया था. करण ने कहा कि उन्हें तेजस्वी को हर तरह से सपोर्ट करना चाहिए. उनका मानना है कि जब शो इतना दिलचस्प हो तो प्रमोशन का हिस्सा बनना ही सबसे अच्छा सपोर्ट है.
Tough competition hai bro,
Kaun hai asli Psycho?
Anud ne back pe kiya, Aur janab ne chest pe 🫢#Psychosayian #TejRan pic.twitter.com/73YFKgz4BK— Pinks (@Fudduforreason) February 24, 2026Also Read
- बिना शोर शराबे के होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी, दिखावा नहीं सिर्फ सादगी से करेंगे नहीं जीवन की शुरुआत
- 'द केरल स्टोरी 2' पर राजनीति शुरू, दिल्ली के इवेंट में पेश की गईं 30 महिलाएं; कांग्रेस बोली- 'इनमें से एक भी केरल से नहीं
- 63वें जन्मदिन पर संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? परिवार ने दी डायरेक्टर की हेल्थ अपडेट
करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी की शुरुआत रियलिटी शो Bigg Boss 15 के घर से हुई थी. साल 2021 में दोनों इस शो में मिले और धीरे धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं. शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहा. अक्सर दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते और इवेंट्स में नजर आते देखा जाता है. फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद है और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं.
इन दिनों करण और तेजस्वी कुकिंग बेस्ड रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आ रहे हैं. इस शो में उनके साथ एल्विश यादव भी दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा यह जोड़ी नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में भी नजर आएगी. यह शो दुबई में सेट है और ग्लैमरस लाइफस्टाइल को दिखाता है. कहा जा रहा है कि इसका फॉर्मेट काफी हद तक Dubai Bling से मिलता जुलता है. इस शो में कपल की जर्नी और उनकी केमिस्ट्री को खास तौर पर हाईलाइट किया जाएगा.