मुंबई: फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर कई सेलेब्रिटीज को अनफॉलो करने के पीछे की असली वजह बता दी है. इनमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, शनाया कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और बॉलीवुड के कई दूसरे सितारे शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह अभी भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं. उनके 'फॉलोइंग' की संख्या अभी 74 है. KJo की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस के बीच काफी अटकलें पैदा कर दी थीं. कई लोग सोच रहे थे कि क्या फिल्ममेकर और उनके करीबी इंडस्ट्री दोस्तों के बीच कोई अनबन चल रही है.
इन चर्चाओं पर बात करते हुए करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यह एक डिजिटल डिटॉक्स है!!!! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और एनर्जी कम खर्च करने के लिए सबको अनफॉलो कर रहा हुं!!! भगवान के लिए, यह नेशनल न्यूज नहीं हो सकती... प्लीज किसी और चीज पर क्लिकबेट करो! यह बिल्कुल बेकार की बात है!' जोहर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं और अक्सर फिल्मों, फैशन और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं. हालांकि, फिल्ममेकर ने माना कि ऑनलाइन शोर-शराबे से थोड़ा पीछे हटना उनकी मानसिक शांति के लिए जरूरी था.
इस साल की शुरुआत में यानी 2026 के मेट गाला में, करण ने एक प्रमुख भारतीय डायरेक्टर के तौर पर इस ग्लोबल फैशन इवेंट में अपना डेब्यू किया. उनका फाइनल लुक, जो मॉडर्न इंडियन आर्ट के पायनियर राजा रवि वर्मा से प्रेरित था, उनके करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. खबरों के मुताबिक कहा जाता है कि करण जौहर की इस ड्रेस को बनाने में 86 दिनों में 5,600 घंटे लगाए थे.
काम की बात करें तो करण का लेटेस्ट प्रोडक्शन, 'चांद मेरा दिल', बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया. इसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे अहम किरदार में हैं और इसे क्रिटिक्स से भी मिले जुले रिएक्शन मिले हैं.