Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड के चहेते अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'दादा' की सेट से कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिसमें वे भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रोल में नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को देखकर फैंस का उत्साह आसमान छू रहा है.
फिल्म 'दादा' सौरव गांगुली की बायोपिक है. इसमें राजकुमार राव दादा के रोल में दिखाई देंगे. फिल्म का प्रोडक्शन लव रंजन संभाल रहे हैं, जबकि निर्देशन विक्रमादित्य मोतवाने के हाथों में है. हाल ही में कोलकाता के आर्यन क्लब ग्राउंड्स पर शूटिंग चल रही थी. लीक हुई तस्वीरों में राजकुमार राव रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं.
🚨 Leaked Photos from the Sets of #Dada 👀
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) May 28, 2026
The #SouravGanguly Biopic stars #RajkummarRao in the Lead role ✅️
Produced by #LuvRanjan
Directed by Vikramaditya Motwane
Can #RajkummarRao recreate the Magic that #SushantSinghRajput delivered in #MSDhoni: The Untold Story? 🤔 pic.twitter.com/hXFkL8Ndr0
क्रिकेट ग्राउंड पर खड़े एक्टर को देखकर लग रहा है मानो असली सौरव गांगुली मैदान पर उतरने वाले हों. राजकुमार राव अपनी शारीरिक तैयारी के लिए मशहूर हैं. हर फिल्म के लिए वे पूरी तरह बदल जाते हैं. 'दादा' के लिए भी उन्होंने खूब मेहनत की है.
पहले भी उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि वे 'निकम' फिल्म के लिए 9-10 किलो वजन बढ़ाकर शूटिंग कर चुके हैं. पिज्जा, आलू पराठा, बिरयानी जैसी चीजें खाकर वजन बढ़ाया और बिना किसी प्रोस्थेटिक्स के रोल के लिए तैयार हुए. इससे पहले 'श्रीकांत', 'ट्रैप्ड', 'बोस' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया था. उनकी इस मेहनत को देखकर फैंस और क्रिटिक्स दोनों ही उनकी तारीफ करते हैं.
'दादा' फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने से शुरू हो चुकी है. अभी तक रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में चर्चा है कि फिल्म इस साल के अंत में या फिर 2027 में रिलीज हो सकती है. सौरव गांगुली के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि दादा का करियर संघर्ष, नेतृत्व और क्रिकेट में उनका योगदान किसी भी क्रिकेट प्रेमी को प्रेरित करता है. लीक हुई तस्वीरों ने फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा दी है.