पहली बार इंडिया में होगा कान्ये वेस्ट का धमाकेदार कॉन्सर्ट, टिकट की बुकिंग से लेकर प्राइस तक यहां जानें सारी डिटेल
कान्ये वेस्ट के भारत कॉन्सर्ट के टिकट अब उपलब्ध हैं और प्रशंसक ऑनलाइन सीटें बुक करने के लिए उमड़ रहे हैं. टिकट की कीमतों, बुकिंग के स्थानों और इस भारत दौरे में शामिल होने वाले गानों के बारे में आपको जो कुछ भी जानना है, वह सब यहां है.
मुंबई: कान्ये वेस्ट, जिन्हें अब Ye के नाम से जाना जाता है, पहली बार भारत में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं और फैंस में खलबली मची हुई है. टिकट्स 18 फरवरी 2026 को दोपहर 4 बजे लाइव हो गए और लोग ऑनलाइन कतार में लगकर बुकिंग कर रहे हैं. यह एक नाइट ओनली शो है – सिर्फ एक शहर, एक रात, एक शो! कंसर्ट 29 मार्च 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शाम 8 बजे से शुरू होगा.
पहली बार इंडिया में होगा कान्ये वेस्ट का धमाकेदार कॉन्सर्ट
यह Ye के 2026 वर्ल्ड टूर का हिस्सा है, लेकिन भारत में सिर्फ दिल्ली में एक ही परफॉर्मेंस. टिकट प्राइस की बात करें तो ये काफी वैरायटी में हैं (टैक्स अलग से) सबसे सस्ते गोल्ड कैटेगरी के टिकट 6,000 रुपये से शुरू होते हैं और कुछ गोल्ड सीट्स 7,500 से 9,500 रुपये तक हैं. गोल्ड प्रीमियम 10,000 से 14,500 रुपये के बीच हैं. प्लेटिनम टिकट 20,000 रुपये, सुपर फैन जोन 25,000 रुपये और सबसे महंगे लाउंज कैटेगरी के टिकट 30,000 रुपये हैं.
वेन्यू में सीटिंग, स्टैंडिंग और व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध है. बुकिंग सिर्फ District by Zomato ऐप पर हो रही है. सेल शुरू होने से पहले ही 2 लाख से ज्यादा लोगों ने प्री-रजिस्टर किया था और लाइव होते ही क्यू 1 लाख से ऊपर चला गया. कई फैंस को लंबा वेट करना पड़ा. ऑर्गनाइजर Whitefox के Aman Kumar ने कहा, "यह सिर्फ एक इंटरनेशनल आर्टिस्ट को लाना नहीं है. Ye एक मल्टी-ग्रैमी विनर और ग्लोबल कल्चरल फोर्स हैं. दिल्ली में एक एक्सक्लूसिव नाइट उनके इन्फ्लुएंस को दिखाती है.
इंडियन लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अब बड़े स्केल पर तैयार है।" कॉन्सर्ट में Ye के हिट गाने सुनने को मिलेंगे. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 'Stronger', 'Heartless', 'Runaway', 'Gold Digger', 'Jesus Walks', 'Power', 'Black Skinhead', 'Bound 2' जैसे क्लासिक्स के साथ नए ट्रैक्स भी परफॉर्म होंगे. उनका लाइव शो हमेशा बड़े विजुअल्स, क्रिएटिव स्टेजिंग और हाई एनर्जी से भरा होता है. हाल के शोज में वो अपने पुराने और नए कैटलॉग का मिक्स करते हैं. यह भारत में हिप-हॉप और इंटरनेशनल म्यूजिक के लिए ऐतिहासिक मोमेंट है. Travis Scott के बाद JLN स्टेडियम में इतना बड़ा नाम आ रहा है. लेकिन कुछ फैंस को टिकट स्कैल्पिंग की समस्या भी झेलनी पड़ रही है, जहां रीसेलर्स महंगे दामों पर बेच रहे हैं.