menu-icon
India Daily

'तुरंत वापस चली आओ...', जब डेब्यू फिल्म को लेकर घबरा गए थे कंगना रनौत के पिता

कंगना ने साल 2006 में आई अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. तब इस फिल्म को लेकर इस तरह की खबरें थीं कि फिल्म के निर्माताओं ने कंगना को एक कैफे में देखा और उन्हें इस फिल्म की लीड हीरोइन के तौर पर कास्ट कर लिया. कंगना ने इस रोचक किस्से के बारे में भी खुलासा किया.

India Daily Live
'तुरंत वापस चली आओ...', जब डेब्यू फिल्म को लेकर घबरा गए थे कंगना रनौत के पिता
Courtesy: social media

Entertainment News: कंगना रनौत 6 सितंबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर एक बेहद रोचक किस्सा सुनाया. कंगना ने साल 2006 में आई अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. तब इस फिल्म को लेकर इस तरह की खबरें थीं कि फिल्म के निर्माताओं ने कंगना को एक कैफे में देखा और उन्हें इस फिल्म की लीड हीरोइन के तौर पर कास्ट कर लिया.

यह पीआर-स्टंट था

हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में कंगना ने कहा, 'नहीं ऐसा कुछ नहीं हुआ था. मैंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन फिल्म के प्रमोशन केलिए आपको एक रोचक कहानी की जरूरत तो होती है ना. इसलिए फिल्म को प्रमोट करने के लिए यह सब पीआर-स्टंट था.'

मेरे पिता गुस्से से लाल हो गए थे
अपने फिल्मी करियर को लेकर कंगना ने कहा, 'मेरे माता-पिता सिनेमा के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे उन्हें नहीं पता था कि बॉलीवुड में क्या होता है लेकिन उन्हें ये पता था कि मर्डर नाम की एक फिल्म आई है, उन्हें पता चल गया था मर्डर फिल्म में क्या दिखाया गया है.'

कंगना ने कहा कि मर्डर फिल्म अनुराग बसु ने बनाई थी और गैंगस्टर भी उन्होंने ही बनाई थी. कंगना ने कहा कि जैसे ही मैंने अपने घरवालों को बताया कि मैं मर्डर फिल्म बनाने वालों के साथ डेब्यू करने जा रही हूं. मेरे पिता झल्ला उठे थे. वह खून से लाल हो गए थे. उन्होंने मुझसे तुरंत घर वापस आने को कहा. इस बात पर बहुत बखेड़ा हुआ था.

कंगना के हाथ से निकलते-निकलते रह गई थी फिल्म

बॉलीवुड में करियर शुरू करने के दौरान यह कंगना के लिए पहली चुनौती नहीं थी. गैंगस्टर में उन्हें 4-5 साल के बच्चे की मां का रोल मिला था. कंगना कहती हैं, 'मैं उस समय स्कूल पासआउट थी. मेकर्स असमंजस में थे कि मैं इस किरदार को निभा पाऊंगी या नहीं. वे चित्रांगदा सिंह को इस किरदार के लिए चुनना चाहते थे. लेकिन कुछ कारणों के चलते यह रोल दोबारा मुझे ही मिल गया. मैं बस अपनी शुरुआत करना चाहती थी.' बता दें कि इस फिल्म के लिए कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.