menu-icon
India Daily

'जुरासिक पार्क' फेम एक्टर सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया शोक

सैम नील न्यूजीलैंड के अभिनेता थे, जिन्होंने 50 साल से ज्यादा की फिल्मी करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं. उन्हें दुनिया भर में जुरासिक पार्क में डॉ. एलन ग्रांट के रोल के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था. उन्होंने जुरासिक वर्ल्ड सीरीज में भी वापसी की थी.

antima
Edited By: Antima Pal
'जुरासिक पार्क' फेम एक्टर सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया शोक
Courtesy: X

Sam Neill Death News: मनोरंजन जगत को एक बड़ा सदमा लगा है. जुरासिक पार्क फ्रैंचाइजी के मशहूर अभिनेता सैम नील का सोमवार, 13 जुलाई 2026 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया. वे 78 वर्ष के थे. परिवार ने बताया कि उनका जाना अचानक और अप्रत्याशित था. उन्होंने कैंसर से लड़ाई जीत ली थी और अंतिम दिनों में अस्पताल में परिवार के साथ थे.

'जुरासिक पार्क' फेम सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन

सैम नील के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी कर कहा- 'सैम नील के परिवार को दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि वे 13 जुलाई को सिडनी में चले गए. वे परिवार के बीच थे और पूरी जिंदगी की तरह गरिमा के साथ गए.' परिवार ने बताया कि नुकसान अचानक था, लेकिन यह खुशी की बात है कि सैम कैंसर-फ्री थे. उन्होंने सेंट विंसेंट प्राइवेट अस्पताल के स्टाफ का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने अंतिम समय में बेहतरीन देखभाल की.

सैम नील न्यूजीलैंड के अभिनेता थे, जिन्होंने 50 साल से ज्यादा की फिल्मी करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं. उन्हें दुनिया भर में जुरासिक पार्क (1993) में डॉ. एलन ग्रांट के रोल के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था. उन्होंने जुरासिक वर्ल्ड सीरीज में भी वापसी की थी. उनकी अन्य बेहतरीन फिल्मों में द पियानो, द हंट फॉर रेड अक्टोबर, हंट फॉर द वाइल्डरपीपल और टीवी सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स शामिल हैं. सैम नील ने कुल 150 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम किया और दर्शकों के दिलों में हमेशा जगह बनाए रखी.

कुछ महीने पहले ही अप्रैल 2026 में सैम नील ने खुशखबरी दी थी कि वे ब्लड कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. 2022 में स्टेज-3 एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा का पता चला था. कीमोथेरेपी के बाद उन्होंने CAR T-सेल थेरेपी ट्रायल में हिस्सा लिया और स्कैन में कैंसर नहीं मिला. उन्होंने इस नए इलाज को और लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की थी. परिवार ने कहा कि कैंसर-फ्री रहते हुए उनका जाना थोड़ी तसल्ली की बात है.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज समेत कई हस्तियों ने सैम नील को श्रद्धांजलि दी है. उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं.