जॉन अब्राहम बॉलीवुड के शानदार अभिनेता में से एक हैं. इन्होंने हर जोनर की फिल्में की हैं, कॉमेडी से लेकर एक्शन सीन तक हर को जॉन अब्राहम ने बखूबी निभाया है. भले ही एक्टर फिल्मी पर्दे पर खूब मार-धाड़ करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी शांत हैं और वह बचपन में अपनी मम्मी से खूब पिटे हैं. अभिनेता की मम्मी उनको झाड़ू से मारती थीं. इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया, तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
जॉन इस वक्त अपनी फिल्म 'वेदा' को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है. John Abraham ने अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया कि बचपन में वह काफी शरारती थे और अपनी मम्मी से खूब मार भी खाते थे.
John Abraham को हाल ही में Zakir Khan के इस शो में देखा गया जहां एक्टर से पूछा गया कि क्या वह बचपन में अपनी मां से मार खाए हैं, तो इस पर जॉन ने बताया, 'मेरी मम्मी ने मुझे बहुत मारा उन्होंने झाड़ू से मेरी पिटाई की है. क्योंकि बचपन में जब मैं 6-7 साल का था तो, मैं और मेरा भाई चड्डी और बनियान में भागते थे और मम्मी झाड़ू के साथ हमें मारती थी.'
जॉन ने बताया कि इतनी मार खाने के बाद भी उनमें और उनके भाई में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि वो और शैतान हो गए. एक्टर ने आगे बताया, 'जब वो और उनके भाई नहीं सुधरे तो उनकी मां बेहोश हो जाती थी, और हम जाके मम्मी के ऊपर पानी डालकर बोलते थे 'मम्मी मम्मी उठो उठो', तो हम दोनों ही शरारती बच्चे थे.'