Asian Games 2026

पति विलियम इश्माएल संग किया लिपलॉक, फ्लॉन्ट की रिंग, आखिरकार जेनिफर विंगेट ने शेयर कीं शादी की झलकियां

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने शादी कर ली है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल के साथ सात फेरे ले लिए हैं. जेनिफर ने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशी की खबर शेयर की है.

Instagram Post
Antima Pal

Jennifer Winget-William Ishmael Wedding: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने शादी कर ली है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल के साथ सात फेरे ले लिए हैं. जेनिफर ने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशी की खबर शेयर की है. शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

जेनिफर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है. पोस्ट में वे सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं, जबकि विलियम नीले रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुरा रहे हैं. जेनिफर अपनी अंगूठी दिखाते हुए नजर आईं. दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं.


जेनिफर ने कैप्शन में लिखा- 'और आखिरकार हमारे सितारे मिल गए.' एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'हमारी शादी हो गई है. लेडीज एंड जेंटलमैन… मैं आपको आधिकारिक रूप से अपने पति से मिलवा रही हूं.' इस पोस्ट पर फैंस बधाइयों का तांता लगा रहे हैं. हर कोई जेनिफर को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहा है.

कौन हैं विलियम इश्माएल?

जेनिफर के पति विलियम इश्माएल सिंगापुर के सफल बिजनेसमैन हैं. दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे. जेनिफर अपनी निजी जिंदगी को आमतौर पर प्राइवेट रखती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुशी सबके साथ बांटी. जेनिफर विंगेट टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उनकी अदाकारी और खूबसूरत स्माइल के दीवाने लाखों हैं.