menu-icon
India Daily

'मैं अभी सिर्फ 80 का हूं', आमिर खान की बात पर जावेद अख्तर ने दिया मजेदार जवाब; मंच पर ही कर दी बोलती बंद

जावेद अख्तर ने आमिर खान की उम्र वाली की बात पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है. उम्र को लेकर की गई टिप्पणी पर उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

babli
Edited By: Babli Rautela
'मैं अभी सिर्फ 80 का हूं', आमिर खान की बात पर जावेद अख्तर ने दिया मजेदार जवाब; मंच पर ही कर दी बोलती बंद
Courtesy: India Daily

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर अपनी हाजिरजवाबी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमिर खान को उम्र को लेकर मजेदार अंदाज में टोका, जिसका वीडियो और किस्सा अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह मौका एक खास आयोजन का था, जहां कई बड़े फिल्मी सितारे एक साथ नजर आए. इस इवेंट में अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे और ईशान खट्टर जैसे कलाकार भी मौजूद थे. माहौल काफी उत्साहित और हल्का फुल्का था, जहां बातचीत के दौरान कई दिलचस्प पल देखने को मिले.

आमिर खान ने किस सवाल पर भड़कें जावेद अख्तर?

कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने जावेद अख्तर से एक गंभीर सवाल पूछा. उन्होंने जानना चाहा कि आखिर इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के बाद भी वह कैसे हर पीढ़ी के साथ खुद को बनाए रखते हैं. आमिर ने अपने सवाल में यह भी कहा कि जावेद अख्तर ने अपने करियर में अलग अलग उम्र के लोगों के साथ काम किया है और आज भी युवा पीढ़ी के साथ तालमेल बनाए रखते हैं. लेकिन इसी दौरान उन्होंने उनकी उम्र का जिक्र करते हुए उन्हें अस्सी के दशक में बताया.

बस फिर क्या था, जावेद अख्तर ने अपने खास अंदाज में तुरंत इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि सबसे पहले तो उन्हें अस्सी के दशक में नहीं डालना चाहिए. उन्होंने मजाक में कहा कि अस्सी के दशक में तो 87 भी आता है, जबकि वह अभी सिर्फ 80 साल के हैं. उनका यह जवाब सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. आमिर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने तुरंत माफी मांगते हुए मुस्कुराकर प्रतिक्रिया दी.

बेबाक जवाब से जीता लोगों का दिल

जावेद अख्तर की यही खासियत उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है. वह गंभीर बातों को भी हल्के और दिलचस्प अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि वह दशकों से लोगों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं. जब उन्होंने असल सवाल का जवाब दिया, तो उन्होंने कहा कि समय के साथ खुद को बदलना और नई पीढ़ी को समझना बहुत जरूरी है. यही चीज उन्हें हर दौर में प्रासंगिक बनाए रखती है.