इस हॉलीवुड स्टार पर लगा 9 महिलाओं के साथ गंदी हरकत करने का आरोप, एक्टर ने इस तरह दी सफाई

Jared Leto Accused Minors: हॉलीवुड एक्टर जेरेड लेटो पर नौ महिलाओं ने यौन शोषण और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें कुछ महिलाओं ने दावा किया कि घटनाएं तब हुईं, जब वे नाबालिग थीं. लेटो के प्रतिनिधि ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

Social Media
Babli Rautela

Jared Leto Accused Minors: हॉलीवुड एक्टर और ‘थर्टी सेकंड्स टू मार्स’ के फ्रंटमैन जेरेड लेटो पर नौ महिलाओं ने यौन शोषण और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें कुछ महिलाओं ने दावा किया कि घटनाएं तब हुईं, जब वे नाबालिग थीं. एयर मेल की एक विस्तृत जांच रिपोर्ट ने इन परेशान करने वाले दावों को सामने लाया, जिसने हॉलीवुड में हलचल मचा दी है. लेटो के प्रतिनिधि ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

लॉस एंजिल्स की डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर एली टेइल्ज ने इंस्टाग्राम पर 2012 की फेसबुक पोस्ट को फिर से शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था,  'आप वास्तव में एल.ए. में तब तक नहीं होते, जब तक जेरेड लेटो मंच के पीछे आपके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश नहीं करते... एक किल्ट में... और स्नो हैट में.' टेइल्ज़ ने दावा किया कि 17 साल की उम्र में लेटो ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह आहत हुईं. उन्होंने लेटो को 'शिकारी, भयानक और अस्वीकार्य' बताया और कहा कि लेटो को उनकी उम्र की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने इसे अनदेखा किया.

जेरेड लेटो पर यौन शोषण के गंभीर आरोप

मॉडल लॉरा ला रू ने बताया कि 2008 में, जब वह 16 साल की थीं और लेटो 36 साल के थे, वह उनसे एक एनिमल राइट्स इवेंट में मिलीं. लॉरा के अनुसार, लेटो ने उनकी उम्र पूछने के बाद भी उनका फोन नंबर लिया. 2009 में उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर पर मुलाकात के दौरान लेटो ने फ्लर्ट किया और एक बार 17 साल की उम्र में उनके सामने नग्न होकर बाहर आए, जैसे यह सामान्य हो. लॉरा ने कहा, 'मुझे लगा शायद यही बड़े पुरुष करते हैं.'

जेरेड लेटो पर महिलाओं के आरोप 

एक महिला ने दावा किया कि 2006 में, 16 साल की उम्र में, लेटो ने लॉस एंजिल्स के एक कैफे में उनसे बात की और उनका नंबर लिया. बाद में देर रात फोन कॉल्स में बातचीत यौन प्रकृति की हो गई, जिसमें लेटो ने आपत्तिजनक सवाल पूछे. उनकी मां ने एक कॉल सुनने की पुष्टि की.

वहीं दूसरी महिला ने कहा कि वह नाबालिग थी, जब लेटो ने उनके साथ टेक्स्टिंग शुरू की. 18 साल की होने पर लेटो के घर पर मुलाकात के दौरान उन्होंने कथित तौर पर उनके सामने हस्तमैथुन किया और उनका हाथ अपने शरीर पर रखने की कोशिश की.

तीसरी महिला ने बताया कि 20 साल की उम्र में लेटो के साथ उनकी मुलाकात हुई, जो बाद में उनके घर पर “अजीब” और असहज करने वाली थी.