'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, इस दिन रिलीज हो रही है तमिलनाडु CM विजय की आखिरी फिल्म!
विजय की मोस्टअवेटेड फिल्म 'जना नायकन' अगले दो हफ्तों के भीतर सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है. चेन्नई में हुए इस कार्यक्रम में, KVN प्रोडक्शंस के फाउंडर ने बताया की फिल्म अभी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेशन की फाइनल राउंड में है.
विजय की मोस्टअवेटेड फिल्म 'जना नायकन' अगले दो हफ्तों के भीतर सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है. यह जानकारी प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण ने रविवार (10 मई) को विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दी. चेन्नई में हुए इस कार्यक्रम में, KVN प्रोडक्शंस के फाउंडर ने बताया की फिल्म अभी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेशन की फाइनल राउंड में है. फिल्म की रिलीज की समय-सीमा के बारे में बताते हुए नारायण ने कहा, 'अंतिम प्रक्रियाएं चल रही हैं, और हम उनके साथ बातचीत कर रहे हैं. हम बहुत खुश और उत्साहित हैं.'
कब रिलीज हो रही है विजय की फिल्म
प्रोड्यूसर ने बताया कि टीम को उम्मीद है कि 'Jana Nayagan' लगभग 14 दिनों में सिनेमाघरों में आ जाएगी, जिससे यह इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन जाएगी. इस फिल्म पर लोगों का ध्यान और भी ज्यादा इसलिए गया है, क्योंकि इसे विजय का राजनीति में पूरी तरह से आने से पहले का आखिरी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. हाल ही में चुनाव में मिली जीत और मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद, फिल्म का टाइटल भी फैन्स और राजनीतिक जानकारों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
विजय की शख्सियत और काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए नारायण ने कहा, 'मैं विजय सर को निजी तौर पर जानता हूं. वह बहुत अनुशासित और अपने काम के प्रति समर्पित हैं, और वह जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. वह अपनी कही बात पर खरे उतरते हैं.'
जना नायकन के बारे में
हाल ही में, 'जना नायकन' तब सुर्खियों में आई थी, जब फिल्म के कुछ हिस्से कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से ऑनलाइन लीक हो गए थे. रिपोर्टों के अनुसार, इस लीक के मामले में एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
विनोद की डायरेक्टेड इस फिल्म पर सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में हुई देरी और विजय की बढ़ती राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण फैंस की कड़ी नजर रही है. विनोद को 'थीरन अधिगारम ओंड्रू', 'नेरकोंडा पारवाई' और 'थुनिवु' जैसी प्रशंसित तमिल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है.