menu-icon
India Daily

थलपति विजय को झटका! रिलीज से पहले लीक ही हुई फिल्म जना नायकन, मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

थलपति विजय की फिल्म जना नायकन रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है. मेकर्स ने पायरेसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

babli
Edited By: Babli Rautela
थलपति विजय को झटका! रिलीज से पहले लीक ही हुई फिल्म जना नायकन, मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम
Courtesy: X

मुंबई: साउथ सिनेमा की मोस्टअवेटेड फिल्म जना नायकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. विजय स्टारर यह फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. फिल्म पहले ही सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया के चलते अटकी हुई थी. Central Board of Film Certification से सर्टिफिकेट मिलने में देरी हो रही थी. इसी बीच फिल्म के कुछ सीन पहले लीक हुए और अब पूरी फिल्म ही पायरेटेड साइट्स पर वायरल हो गई है. यह घटना मेकर्स के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है.

मेकर्स ने उठाया सख्त कदम

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस KVN Productions ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मेकर्स की ओर से केस लड़ रहे वकील ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है. उन्होंने साफ कहा है कि फिल्म में सैकड़ों करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और इसका कमर्शियल महत्व बहुत बड़ा है. ऐसे में इस तरह की लीक घटना बेहद नुकसानदायक है.

Jana Nayagan Full Movie Leaked Online-India Daily
Jana Nayagan Full Movie Leaked Online-India Daily

जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि फिल्म के किसी भी लीक कंटेंट को डाउनलोड करना, शेयर करना या आगे बढ़ाना एक गंभीर अपराध माना जाएगा. चाहे वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स या यूट्यूब जैसे किसी भी प्लेटफॉर्म के जरिए क्यों न हो, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मेकर्स ने यह भी साफ किया है कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति पर अलग अलग आपराधिक केस दर्ज किए जा सकते हैं.

डायरेक्टर ने भी की अपील

फिल्म के डायरेक्टर H Vinoth ने भी सोशल मीडिया के जरिए भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि हर सीन किसी की मेहनत और सपनों का नतीजा होता है और रिलीज से पहले उसका लीक होना बेहद दुखद है. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस तरह के कंटेंट को शेयर न करें और फिल्म का समर्थन करें.

जना नायकन की रिलीज डेट पहले ही टल चुकी है. यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया और कानूनी मामलों के चलते इसकी रिलीज फिलहाल रुकी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म तमिलनाडु चुनाव के बाद रिलीज हो सकती है.