मुंबई: फिल्म डकैत आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन की भी बाढ़ आ गई है. आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप स्टारर इस फिल्म को लेकर X पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों ने X पर अपने अनुभव साझा करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और ट्विस्ट पसंद आए, तो वहीं कुछ दर्शकों ने इसे बेहद धीमी और बोरिंग बताया.
एक यूजर ने फिल्म को देखने लायक बताते हुए कहा कि इसकी स्क्रीनप्ले ठीक है और कहानी में सही समय पर ट्विस्ट आते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म का दूसरा हाफ और आखिरी 15 मिनट काफी दमदार हैं.
कई दर्शकों ने फिल्म की कोशिश और एक्टिंग की सराहना की है. खासतौर पर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की परफॉर्मेंस को लोगों ने पसंद किया. कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म भले ही पूरी तरह परफेक्ट न हो, लेकिन एक बार जरूर देखी जा सकती है.
Super 1st half 💥💥💥💥#Dacoit pic.twitter.com/WiYGn9t8Ug
— 𝗕 𝗛 𝗔 𝗡 𝗨ᴼᴳ (@BhanuPK292) April 9, 2026Also Read
- न दीपिका पादुकोण...न कियारा आडवाणी..., ये एक्ट्रेस बनीं 'विक्टोरियाज सीक्रेट' की पहली इंडियन ब्रांड एंबेसडर
- शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन, एक्ट्रेस के 30वें बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें आई सामने
- Dacoit Movie Review: धुरंधर 2 के तूफान के बीच रिलीज हुई मृणाल ठाकुर की 'डकैत', दिमाग घुमा देगी लव स्टोरी; पढ़ें पूरा रिव्यू
#Dacoit is made on a 80–100CR budget. with another actor, it could’ve gone up to 150CR.
— CineAura (@CineAuraX) April 9, 2026
I keep it simple, no extra caravans or big teams, just 2–3 people working closely. That’s how we avoided unnecessary costs and completed it within budget – #AdiviSesh pic.twitter.com/ynB1E7GDr9
Showtime #Dacoit pic.twitter.com/tLl6uQFMK6
— Theavengerreviews (@Theavenger69228) April 10, 2026
दूसरी तरफ कई लोगों ने फिल्म को लेकर निराशा जताई है. कुछ यूजर्स ने इसे अब तक की सबसे बोरिंग फिल्मों में से एक बताया. उनका कहना है कि फिल्म में ऐसा कुछ खास नहीं है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रख सके. कहानी की गति धीमी है और कई जगह फिल्म कमजोर पड़ती नजर आती है.
Showtime #Dacoit 😎#AdiviSesh #MrunalThakur pic.twitter.com/nFzjJyTh4E
— Journalist Ramesh Pammy (@rameshpammy) April 9, 2026
Hd Link in Comments ❤️🖇️#Jananayagan #Lik #Dacoit #TVKVijay https://t.co/24bnxiunsl pic.twitter.com/syGBBmQ3bZ
— harsha (@AjithThhalaa) April 10, 2026
Super 1st half 💥💥💥💥#Dacoit pic.twitter.com/WiYGn9t8Ug
— 𝗕 𝗛 𝗔 𝗡 𝗨ᴼᴳ (@BhanuPK292) April 9, 2026
सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स से भी फिल्म को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है. कई क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की कहानी में बहुत सारे प्लॉट और सब प्लॉट होने की वजह से यह उलझी हुई लगती है. इससे दर्शकों का कनेक्शन कमजोर हो जाता है.
फिल्म को मिल रही मिली जुली प्रतिक्रिया का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ सकता है. पहले दिन फिल्म से औसत ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि तेलुगु वर्जन को हिंदी के मुकाबले बेहतर रिस्पॉन्स मिल सकता है. इसके अलावा धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म की मौजूदगी भी डकैत के कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है.