हॉलीवुड फिल्म जगत से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जाने माने एक्टर जेम्स हैंडी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत एक हिंसक हमले में हुई जिसके बाद पूरे हॉलीवुड में शोक और हैरानी का माहौल है. पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना लॉस एंजिल्स में एक्टर के घर में हुई. अधिकारियों को बुधवार सुबह आपातकालीन कॉल आई, जिसके बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचने पर अधिकारियों को जेम्स हैंडी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि मामले में गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एक्टर की गर्लफ्रेंड का बेटा है. अधिकारियों के अनुसार 44 साल का संदिग्ध उसी घर में रहता था जहां एक्टर रह रहे थे. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसियों के अनुसार घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए सभी सबूत जमा किए जा रहे हैं. पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज और दूसरी तकनीकी सबूतों को भी अपने कब्जे में लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी.
🇺🇲🔸In Los Angeles, 81-year-old American actor James Handy, known for his roles in the films "Top Gun," "Maverick," and "Logan," was murdered.
— Argonaut (@FapeFop90614) June 5, 2026
The attack was carried out by 44-year-old Michael Gledhill, the son of the actor's partner, who lived in the same building with them. pic.twitter.com/id0rNWWy7f
जेम्स हैंडी हॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल थे जिन्होंने कई दशकों तक फिल्म, टेलीविजन और थिएटर की दुनिया में काम किया है. उनका करियर लगभग पांच दशक से अधिक समय तक फैला रहा और उन्होंने विभिन्न प्रकार के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई.
दर्शकों के बीच उन्हें खास तौर पर 1995 में रिलीज हुई Jumanji में निभाए गए किरदार के लिए याद किया जाता है. इसके अलावा उन्होंने चर्चित फिल्म Top Gun: Maverick में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी अभिनय शैली और विविध किरदारों ने उन्हें हॉलीवुड का सम्मानित कलाकार बनाया.