Bobby Deol Bandar X Review: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. 5 जून को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने बॉबी के फैंस को खुशी से भर दिया है. अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही दिन से सकारात्मक चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है.
फिल्म देखने के बाद बॉबी देओल की बहन और अभिनेत्री ईशा देओल ने भाई की खुलकर तारीफ की. ईशा ने बॉबी को 'आज के समय का सबसे बेहतरीन एक्टर' बताया. उन्होंने कहा कि 'बंदर' में बॉबी का परफॉर्मेंस देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. ईशा की यह तारीफ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
If you love cinema, do yourself a favour and watch #Bandar
— Lord Father (@LordFatherr) June 5, 2026
What a fantabulous movie raising pertinent issues regarding biased laws in society.
Anurag Kashyap, what a genius filmmaker you are. Bobby Deol, mad respect for you
Don't miss. Highly Recommended. pic.twitter.com/Wl6sfT7T8R
दर्शक भी फिल्म से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि अगर आप सच्चे सिनेमा प्रेमी हैं तो 'बंदर' जरूर देखें. कई यूजर्स ने साफ साफ कहा है – 'ओटीटी पर आने का इंतजार मत कीजिए, थिएटर में जाकर देखिए.' फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और बॉबी देओल के जबरदस्त अभिनय की खूब तारीफ हो रही है.
BANDAR🔥🔥🔥
— Pramod Kumar Saxena (Astrologer & Bloger) (@PramodKuma79446) June 5, 2026
OG Bollywood IS BACK!!!
Bobby Deol’s CAREER-BEST as fallen superstar Samir Mehra. Anurag Kashyap goes DARK, RAW, UNFILTERED.
Courtroom drama+media trial + truth vs power.
4/5⭐“Don’t wait for OTT”
In theaters NOW. Go WATCH. #Bandar #BobbyDeol #AnuragKashyap pic.twitter.com/o8bQU1zDVD
अनुराग कश्यप के निर्देशन की भी जमकर प्रशंसा हो रही है. एक यूजर ने लिखा- 'अनुराग कश्यप और बॉबी देओल ने मिलकर कमाल कर दिया है. बेहतरीन फिल्म बनी है.' दूसरे ने कहा- 'फिल्म देखकर पूरा एंटरटेनमेंट मिला. बॉबी देओल ने अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया.'
'बंदर' में बॉबी देओल ने एक अलग अंदाज में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया है. फिल्म की कहानी, डायलॉग्स और परफॉर्मेंस दर्शकों को जोड़े रखते हैं. थिएटर में फिल्म देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रहे हैं कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ कुछ सोचने वाली बातें भी रखती है. बॉबी देओल की हालिया फिल्मों में 'बंदर' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस कह रहे हैं कि बॉबी अपनी फिटनेस और एक्टिंग दोनों से लगातार इंप्रेस कर रहे हैं.