अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में दो साल के लिए एडमिशन ले लिया है. नव्या ने अपनी पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वह साल 2026 तक यहीं पर पढ़ृेंगी. अमिताभ बच्चन की नातिन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन लिया है. अब नव्या की इस पोस्ट पर जहां कुछ ने उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी सवाल किया कि क्या उनको ये एडमिशन 'कोटा' के जरिए मिला है.
अब इन सब बातों पर IIM अहमदाबाद की एक प्रोफेसर ने रिएक्ट करते हुए जानकारी दी है कि क्या सच में नव्या को कोटा के जरिए एडमिशन मिला है.
She got solid CV btw*. U don't necessarily need CAT. Link**. Irrespective, hats off to everyone for being courageous enough to sign up for rigorous program.
— Promila Agarwal (@promila_agarwal) September 2, 2024
PS: Just like other students, looking forward to her posts cribbing abt hard life at IIMA 😂 https://t.co/MMx5Y4XdbW
प्रोफेसर ने ट्वीट करके बताया कि, 'वैसे, उसका CV बहुत बढ़िया है. आपको CAT की ज़रूरत नहीं है, लिंक. इसके बावजूद, मुश्किल कार्यक्रम के लिए साइन अप करने के लिए सभी को सलाम. अन्य छात्रों की तरह, IIMA में कठिन जीवन के बारे में शिकायत करने वाली उसकी पोस्ट का इंतज़ार है.'
नव्या ने अपने साथ अपने कोच की तस्वीर साझा कर लिखा- जिन्होंने IIM में दाखिले के लिए जरूरी CAT/IAT की प्रवेश परीक्षा को पास करने में उनकी मदद की. नव्या ने लिखा, 'एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराने के लिए @mba_ims का धन्यवाद. ये प्रसाद सर हैं जिन्होंने CAT/IAT की परीक्षा पास करने में मेरी काफी मदद की. अभी तक मैंने जिन लोगों से भी सीखा उसमें सबसे बढ़िया सर में से एक हैं.