menu-icon
India Daily

ड्रग्स को लेकर शाहरुख और अक्षय ने हनी सिंह को क्या दी थी सलाह? रैपर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हनी सिंह ने ईमानदारी से कहा- '2013-14 में मैं अपने करियर के पीक पर था, लेकिन खुश नहीं था. मैं अपनी सेंस में नहीं था. मुझे लगता था कि सब कुछ मैंने अकेले हासिल किया है. मैं खुद को गॉड कहने लगा था.' उन्होंने माना कि fame और ड्रग्स ने उन्हें 'demonic state of mind' में ले लिया था.

antima
Edited By: Antima Pal
ड्रग्स को लेकर शाहरुख और अक्षय ने हनी सिंह को क्या दी थी सलाह? रैपर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Courtesy: x

Yo Yo Honey Singh Shocking Revelation: रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने जीवन के सबसे अंधेरे दौर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने खुलासा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें बार-बार चेतावनी दी थी कि ड्रग्स का नशा उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर देगा.

हनी सिंह ने हाल ही में एक मीडिया पॉडकास्ट में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने बताया कि 2011 से 2014 के बीच उनकी सफलता चरम पर थी. पैसे, फेम और पार्टी की जिंदगी ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया था. इस दौरान वे ड्रग्स के आदी हो चुके थे और अपनी bipolar disorder से भी जूझ रहे थे. 

'मैं खुद को भगवान समझने लगा था'

हनी सिंह ने ईमानदारी से कहा- '2013-14 में मैं अपने करियर के पीक पर था, लेकिन खुश नहीं था. मैं अपनी सेंस में नहीं था. मुझे लगता था कि सब कुछ मैंने अकेले हासिल किया है. मैं खुद को गॉड कहने लगा था.' उन्होंने माना कि fame और ड्रग्स ने उन्हें 'demonic state of mind' में ले लिया था. हनी सिंह ने साफ कहा कि उनका downfall किसी फिल्म इंडस्ट्री की वजह से नहीं हुआ. यह उनकी अपनी गलतियों और फैसलों का नतीजा था.

बॉलीवुड स्टार्स की चेतावनी

सिंगर ने बताया कि अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स ने उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान दिया. लेकिन शाहरुख खान और अक्षय कुमार उनकी लाइफस्टाइल को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित रहते थे. हनी सिंह ने खुलासा किया- 'शाहरुख खान ने मुझे कई बार कहा था कि 'यह सब तुम्हें बर्बाद कर देगा, खत्म कर देगा.' अक्षय कुमार ने भी मुझे ड्रग्स से दूर रहने की सलाह दी थी.' 

सफलता के बाद आया ब्रेकडाउन

टॉप पर पहुंचने के बाद हनी सिंह को भावनात्मक ब्रेकडाउन हुआ. उन्हें लंबे समय तक संगीत से दूर रहना पड़ा. अब वे इस पूरे सफर को पीछे मुड़कर देख रहे हैं और अपनी गलतियों से सीख ले रहे हैं. उन्होंने युवाओं को भी संदेश देते हुए कहा कि fame और पैसे के पीछे अंधा होकर अपनी सेहत और मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.