Honey Singh Millionaire India Tour: रैपर हनी सिंह इन दिनों भारत में अपने अपकमिंग कंसर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए है. इस कंसर्ट का नाम यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर है. हनी सिंह टूर के तहत भारत के 10 शहरों में परफॉर्म करेंगे. उनका पहला शो 22 फरवरी को मुंबई में होगा, उसके बाद 28 फरवरी को लखनऊ में होगा.
इन 10 शहरों में परफॉर्म करेंगे रैपर हनी सिंह
फैंस 1 मार्च को दिल्ली, 8 मार्च को इंदौर, 14 मार्च को पुणे और 15 मार्च को अहमदाबाद में उनके शो का हिस्सा बन सकते हैं. इसी के साथ 22 मार्च को बेंगलुरु में, 23 मार्च को चंडीगढ़ में और 29 मार्च को जयपुर में हनी सिंह परफॉर्म करेंगे. इसी के साथ हनी सिंह 5 अप्रैल को कोलकाता में अपने कंसर्ट में परफार्म करेंगे.
जानकारी के लिए बता दें कि अगले महीने से शुरू होने जा रहे इस टूर की टिकटों की बुकिंग भी आज से शुरू हो गई है. रैपर के इस मिलेनियर इंडिया टूर के टिकटों की बुकिंग आज यानी 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है. हनी सिंह की म्यूजिक की दुनिया में वापसी 2024 की सबसे बड़ी सुर्खियों में से एक थी. लंबे समय के बाद हनी सिंह ने अपना एल्बम 'ग्लोरी' रिलीज किया, जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. एल्बम का जबरदस्त हिट 'मिलियनेयर' तुरंत फैंस का पसंदीदा बन गया और अब हनी सिंह इस गाने की एनर्जी और उत्साह को भारत के प्रमुख शहरों में ला रहे हैं.
यहां जानें टिकट कैसे बुक करें
11 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से टूर के टिकट डिस्ट्रिक्ट ज़ोमैटो ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगे. प्रशंसक अपनी पसंदीदा बैठने की जगह चुन सकते हैं, अपना शहर चुन सकते हैं. इंस्टाग्राम पर हनी सिंह ने एक नोट शेयर करते हुए कहा कि, 'इस अनुभव से मत चूको, दोस्तों!! करमपुरा की सड़कों से लेकर करोड़पति गलियारों तक, यहां आपका योयो आता है... करोड़पति टूर सिर्फ एक कंसर्ट नहीं है; यह मेरी कहानी है , जिसे मैं अब आप सभी के साथ रहूंगा.'