menu-icon
India Daily

Himanshi Khurana: ब्रेकअप के बाद भगवान की शरण में पहुंची हिमांशी खुराना, लोगों ने कहा- खुद का कोई धर्म नहीं..

Himanshi Khurana: दोनों ने आपसी समन्वय से ये फैसला लिया है. अब इस बीच हिमांशी के एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं उसके पीछे कारण-

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Himanshi Khurana: ब्रेकअप के बाद भगवान की शरण में पहुंची हिमांशी खुराना, लोगों ने कहा- खुद का कोई धर्म नहीं..

हाइलाइट्स

  • आसिम से ब्रेकअप के बाद चार धाम की यात्रा पर निकलीं हिमांशी खुराना

नई दिल्ली: हिमांशी खुराना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की है. ब्रेकअप से ज्यादा लोग इनके अलग होने के कारण को सुनकर हैरान है. दरअसल, हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह आसिम से अपने अलग-अलग धर्म के कारण अलग हो रही है. नेटिजन्स को दोनों का ये कारण कुछ समझ नहीं आया जिस कारण दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया. हालांकि, दोनों ने आपसी समन्वय से ये फैसला लिया है. अब इस बीच हिमांशी के एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं उसके पीछे कारण-

चार धाम की यात्रा पर निकलीं हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ऐसे में उन्होंने एक पोस्ट साझा किया जो कि उनके ट्रैवल की है. दरअसल, हिमांश खुराना आसिम से ब्रेकअप के बाद चारधाम की यात्रा पर निकली हैं जिसकी फोटो भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है. इन तस्वीरों में हिमांशी सूट-सलवार में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने माथे पर चंदन लगा रखा है. हिमांशी की इन फोटोज पर जहां कुछ उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं. 

himanshi
 
himanshi
 

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा बहुत अच्छा निर्णय है आपका मैम.. पहली बार किसी सेलिब्रेट्री ने अपने धर्म के लिए स्टैंड लिया है. वहीं एक यूजर का कहना है कि मैम आप पर हमें गर्व है और आपसे हर किसी को सीखना चाहिए क्योंकि बाकी लोग तो अपना धर्म किसी अब्दुल के लिए बदल लेते हैं लेकिन आप अपने धर्म के लिए एक मिसाल हैं. वहीं कुछ एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा रहे हैं कि 4 साल बाद तुम्हें पता चला कि आसिम मुस्लिम हैं. वहीं एक ने लिखा अच्छा हुआ आसिम को तुमसे अल्लाह ने बचा लिया. वहीं एक ने लिखा आसिम से ब्रेकअप करके उसको उसकी औकात दिखा दी. वहीं एक ने लिखा जिसका खुद का कोई धर्म नहीं उसने धर्म के नाम पर ब्रेकअप किया.