नई दिल्ली: फिल्म 'एनिमल' जब से रिलीज हुई है तब से ही इसकी चर्चा जोरो-शोरों से हो रही हैं. फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं फिल्म के साथ लोग इनकी कास्ट की भी काफी तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म से बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जिनका रोल भले ही कम देर का था लेकिन उनको वाहवाही काफी मिली. तृप्ति डिमरी ने अपने रोल से अपनी किस्मत की चाभी खोल ली.अदाकारा को फिल्म एनिमल के बाद काफी ऑफर्स मिल रहे हैं.
दरअसल, फिल्म एनिमल में एक्टिंग के बाद तृप्ति डिमरी ने खूब वाहवाही बटोरी. इस फिल्म में तृप्ति की एक्टिंग ने वो छाप छोड़ी की उन्हें दो बड़े एक्टर्स के साथ में काम करने का मौका मिल रहा है. अभिनेत्री को ये मौका किसी और नहीं बल्कि खुद एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया है. बताया जा रहा है कि तृप्ति को साउथ के सुपरस्टार प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया है. हालांकि, कुछ लोग इस खबर को झूठी बता रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसी कोई भी ऑफिशियली जानकारी नहीं है कि प्रभास और तृप्ति एक साथ काम करेंगे.
वहीं खबरों की मानें तो बुलबुल फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को विक्की कौशल के अपोजिट भी ऑफर मिला है. हालांकि, दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बरहाल कुछ का कहना है कि तृप्ति और विक्की की ये फोटोज पुरानी है जो कि साल 2022 के शूटिंग के दौरान की है. अब विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ये फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा उत्सुक है और वह इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी.