menu-icon
India Daily

वैलेंटाइन डे से पहले हार्दिक पांड्या को मिला रोमांटिक सरप्राइज, गर्लफ्रेंड माहिका ने लुटाया प्यार, बोलीं- 'मैन ऑफ माय लाइफ'

वैलेंटाइन वीक के दौरान हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने उन्हें मैन ऑफ माय लाइफ कहा. दिल्ली में टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद दोनों का रोमांटिक एक्सचेंज सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

babli
Edited By: Babli Rautela
वैलेंटाइन डे से पहले हार्दिक पांड्या को मिला रोमांटिक सरप्राइज, गर्लफ्रेंड माहिका ने लुटाया प्यार, बोलीं- 'मैन ऑफ माय लाइफ'
Courtesy: Instagram

मुंबई: वैलेंटाइन वीक के बीच भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद माहिका ने हार्दिक के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन्हें अपनी जिंदगी का मैन ऑफ माय लाइफ कहा. माहिका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें हार्दिक पांड्या दिल्ली में उन्हें लाल गुलाब का बड़ा गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उस होटल की है जहां टीम ठहरी हुई थी.

पोस्ट के साथ माहिका ने लिखा कि समय पर दिल्ली पहुंच गई. मेरी जिंदगी का मैन ऑफ द मैच. इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए हार्दिक ने भी प्यारा सा जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि वैलेंटाइन्स और मेरे बच्चे का बर्थडे वीक शुरू हो रहा है. इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया.

जीत के बाद जश्न का माहौल

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया को 93 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इससे पहले टीम ने अमेरिका को भी हराया था. इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसमें 2024 के टूर्नामेंट की आठ लगातार जीत भी शामिल हैं. हार्दिक पांड्या इस जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं और उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है.

Hardik Pandya -India Daily
Hardik Pandya -India Daily Social Media

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मुकाबले में जीत के बाद हार्दिक ने एक इंटरव्यू में माहिका की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि जब से वह उनकी जिंदगी में आई हैं, बहुत सी अच्छी चीजें हुई हैं. हार्दिक ने माना कि मुश्किल समय में माहिका ने उन्हें समझा और सपोर्ट किया. उनका कहना था कि वह उनके लिए सबसे अच्छी साबित हुई हैं.

एयरपोर्ट से शुरू हुई थी चर्चा

हार्दिक और माहिका के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई थी जब दोनों को पिछले साल अक्टूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था. तब से दोनों की तस्वीरें और पोस्ट अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. वैलेंटाइन डे से पहले आया यह रोमांटिक सरप्राइज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर दोनों के पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उन्हें पावर कपल बता रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर जीत और निजी जिंदगी में प्यार. हार्दिक पांड्या के लिए यह वीक सच में खास बन गया है.