menu-icon
India Daily

इस राज्य में टैक्स फ्री हुई हनुमान अंश, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म की कमाई पहुंची 100 करोड़ के पार

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को उत्तराखंड में टैक्स-फ्री कर दिया गया है. सरप्राइज हिट साबित हुई यह फिल्म 80 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
इस राज्य में टैक्स फ्री हुई हनुमान अंश, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म की कमाई पहुंची 100 करोड़ के पार
Courtesy: X

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की है. 7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट साबित हुई है.

 

सीएम धामी ने पत्नी और मंत्रियों संग देखी फिल्म

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के एक सिनेमाघर में पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ फिल्म देखी. उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश और दुनिया के सामने लाने में अहम भूमिका निभाती हैं.

नीम करौली बाबा के जीवन का सुंदर संदेश

सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस फिल्म के जरिए बाबा नीम करौली महाराज के तप, त्याग, सेवा और भगवान हनुमान में उनकी अटूट श्रद्धा को समझने का मौका मिला. उनका पूरा जीवन मानवता की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित था.

विशाल चतुर्वेदी ने किया है निर्देशन

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक युवा लक्ष्मी नारायण की कहानी बताती है, जो मां के निधन के बाद ईश्वर की खोज में निकलता है. जीवन और मृत्यु के सवालों की तलाश करते हुए वह आगे चलकर संत नीम करौली बाबा के रूप में पूजे जाते हैं.

माउथ पब्लिसिटी से की बंपर कमाई

Sacnilk के अनुसार, शुरुआत में धीमी रफ्तार के बाद वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की. फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 82.88 करोड़ रुपये नेट और 97.77 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.