Gulshan Kumar Birthday: गुलशन कुमार और 'तू प्यार है किसी और का' गाने की अनकही कहानी
गुलशन कुमार के जन्मदिन पर आज हम आपको एक ऐसी अनकही कहानी के बारे में बता रहे हैं, जो तू प्यार है किसी और का गाने से जुड़ा है.
Gulshan Kumar Birthday: टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार का नाम जब भी आता है तो उनके लाइफ के बारे में इतनी सारी चीजें याद आने लगती हैं, जिनके बारे में शायद हर कोई नहीं जानता होगा. म्यूजिक इंडस्ट्री में आज भी इनका नाम लिया जाता है. कुछ ही समय पहले मशहूर गीतकार समीर अंजान ने गुलशन कुमार की एक कहानी का जिक्र किया था, जिसके बाद में शायद आप नहीं जानता हों.
बता दें कि यह कहानी 1991 की एक सुपरहिट फिल्म दिल है के मानता नहीं के एक गाने की है. यह गाना है तू प्यार है किसी और का… इस गाने को गुलशन कुमार ने अनुराधा पौडवाल के लिए गाया था. इन दोनों के बीच उन दिनों अच्छी दोस्ती थी.
तो इसलिए बनाया गया था तू प्यार है किसी और का… गाना:
एक समय ऐसा आया जब गुलशन कुमार संगीतकार नदीम से नाराज हो गए थे. उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो नदीम के साथ काम नहीं करेंगे. इससे समीर इंजन और नदीम काफी परेशान हो गए. यही कारण था कि नदीम ने एक ऐसा गाना बनाया जिसे गुलशन कुमार कभी भी मना नहीं कर पाते. नदीम ने समीर से कहा कि वो एक खास गाना लिखें, ऐसा कि उन्हें लगे यह गाना अनुराधा जी के लिए मेरा तोहफा है.”
Also Read
समीर अंजान और नदीम ने मिलकर गाना तैयार किया. फिर नदीम ने गुलशन कुमार को बताया, “पापा जी, आपके और दीदी के लिए एक गाना बनाया है.” गुलशन कुमार ने गाना सुना तो बहुत प्रभावित हो गए. फिर उन्होंने अपना सारा फैसला बदल दिया. फिर उन्होंने कहा कि सभी रिकॉर्डिंग कैंसिल कर कल सुबह यह गाना रिकॉर्ड होगा.
अनुराधा पौडवाल के लिए गाया था ये गाना:
गुलशन कुमार ने यह भी कहा कि अनुराधा पौडवाल को गाने के बारे में पहले मत बताना. वे खुद उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे. फिल अगले दिन उन्होंने यह गाना रिकॉर्ड किया, जिसे लोग आज भी काफी प्यार से सुनते हैं. यह गाना सिर्फ गाना नहीं था बल्कि अनुराधा पौडवाल के लिए गुलशन कुमार की भावनाएं थीं.