menu-icon
India Daily

'धर्म के लिए दिया बलिदान, बदला लेंगे', एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर से भड़का गोल्डी बराड़ गैंग

एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार एक डरावनी वजह से. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में उनके परिवार के घर पर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे मनोरंजन जगत को हिलाकर रख दिया है. 12 सितंबर 2025 की अर्ली मॉर्निंग में, जब सब सो रहे थे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने दिशा के बरेली स्थित आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

antima
Edited By: Antima Pal
'धर्म के लिए दिया बलिदान, बदला लेंगे', एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर से भड़का गोल्डी बराड़ गैंग
Courtesy: social media

Disha Patni House Firing: बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार एक डरावनी वजह से. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में उनके परिवार के घर पर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे मनोरंजन जगत को हिलाकर रख दिया है. 12 सितंबर 2025 की अर्ली मॉर्निंग में, जब सब सो रहे थे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने दिशा के बरेली स्थित आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. सुबह करीब 3:45 बजे हुई इस घटना में 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं, लेकिन खुशकिस्मती से कोई हादसा नहीं हुआ. घर में उस वक्त दिशा की बहन खुशबू पाटनी और उनके माता-पिता मौजूद थे.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और पांच स्पेशल टीमें गठित की गईं. जांच में खुलासा हुआ कि यह वारदात कुख्यात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों ने अंजाम दी है. दोनों गैंगस्टर पहले लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे, लेकिन अब अलग-अलग सक्रिय हैं. रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह दिशा की बहन खुशबू की एक पुरानी वीडियो का बदला है. जुलाई 2025 में खुशबू ने संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर टिप्पणी की थी, जिसे गैंग ने अपमान माना. रोहित ने पोस्ट में चेतावनी दी थी कि यह तो बस ट्रेलर है, आगे और बड़ी कार्रवाई होगी.

goldi brar gang

goldi brar gang social media

'धर्म के लिए दिया बलिदान, हम बदला लेंगे'

दिशा के पिता, रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश सिंह पाटनी ने भी इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की. दिशा की बहन खुशबू, जो खुद पूर्व आर्मी अधिकारी हैं, ने घटना के बाद एक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने सेल्फ-डिफेंस की सलाह दी और कहा कि आज के दौर में सतर्क रहना जरूरी है. वीडियो वायरल हो गया, लेकिन इससे विवाद भी बढ़ा.

शूटरों के एनकाउंटर से भड़का गोल्डी बराड़ गैंग

अब मामला और पेचीदा हो गया है. 17 सितंबर 2025 को यूपी STF और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में दो शूटरों का एनकाउंटर किया. इनकी पहचान रविंद्र (रोहतक निवासी) और अरुण (सोनीपत निवासी) के रूप में हुई. दोनों गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे. मुठभेड़ में वे घायल हो गए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किए. एक पुलिसकर्मी को भी मामूली चोट आई.

'माफी नहीं मिलेगी'

एनकाउंटर की खबर फैलते ही रोहित गोदारा ने फिर फेसबुक पर पोस्ट शेयर की. उसने लिखा, 'हमारे दो साथी शहीद हो गए हैं. यह हमारी बड़ा नुकसान है. हम बदला जरूर लेंगे. इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह कितना भी अमीर या ताकतवर हो, माफी नहीं मिलेगी. वक्त लग सकता है, लेकिन हम ऐसी कार्रवाई करेंगे जो इनकी कल्पना से परे हो.'