Unseen pics from Ambani Party: बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट जल्द अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं. हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग के फंक्शन रखे गए थे जहां पर बॉलीवुड संग हॉलीवुड के लोग भी शामिल हुए थे. यह प्री वेडिंग चार दिवसीय थी जिसकी कुछ झलक तो सामने आई थी. लेकिन फैंस को और नई तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे जो कि अब सामने आ गई हैं.
नीता अंबानी
इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें दूल्हे की माँ नीता अंबानी की अनदेखी फोटोज देख आप भी हैरान रह जाएंगे. Nita Ambani के सामने बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ रही हैं. मुकेश अंबानी की पत्नी ने चमचमाती बैंगनी रंग की गाउन पहनी थी जिसमें उन्होंने 3D सजावट के साथ मास्क पहना है.
इस गाउन के साथ उन्होंने एमरल्ड और डायमंड नेकलेस और ईयरिंग कैरी किया था. इसके अलावा नीता का मेकअप मिनिमल था. साथ ही बालों को कर्ल रखा था.
करिश्मा कपूर
वहीं करिश्मा कपूर ने एक फोटो डाली है जिसमें करिश्मा कपूर के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी नजर आ रही हैं. सभी इस वक्त कैजुअल अवतार में नजर आ रहे हैं. जहां सभी फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दिए.
अनंत- राधिका का लुक
वहीं होने वाले दूल्हा-दुल्हन की बात करें तो राधिका ने सिल्वर और ब्लू कलर में कोर्सेट गाउन पहना जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस दौरान अनंत अंबानी शाही लुक में दिखाई दिए.
वहीं बचपन की दोस्त रही कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी की भी एक फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े पोज दे रही हैं. इनकी इस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था.