menu-icon
India Daily

John cena के ऊपर चढ़ा 'शाहरुख फीवर', विदेशी लहजे में गाते दिखे 'भोली सी सूरत' गाना; लोगो ने कह दी ये बात

John cena: जॉन सीना ने शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन है और इस बात का अंदाजा आप उनके इस वीडियो से लगा सकते हैं.

India Daily Live
John cena के ऊपर चढ़ा 'शाहरुख फीवर', विदेशी लहजे में गाते दिखे 'भोली सी सूरत' गाना; लोगो ने कह दी ये बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नाम नहीं अपने आप में एक ब्रैंड हैं. किंग खान का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर कोई फैन है. इन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है और सिर्फ इनकी फिल्में ही नहीं इनके गानों को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया है. अब इस बीच पूर्व WWE खिलाड़ी और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ पता चल रहा है कि वो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं. यह हम नहीं बल्कि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई कह रहा है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

गुरविंदर सिहरा ने जॉन सीना के साथ वीडियो किया शेयर

दरअसल, कनाडा के पहलवान गुरविंदर सिहरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसको काफी पसंद और देखा जा रहा है. वीडियो में गुरविंदर ने Shah Rukh Khan और John Cena को टैग भी किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जॉन सीना, शाहरुख खान की फिल्म का गाना 'भोली सी सूरत' को गा रहे हैं. उनके इस क्यूट अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए पहलवान ने कैप्शन में लिखा, 'वेट लिफ्ट कर रहे हैं और शाहरुख खान के गाने गा रहे हैं.

शाहरुख का गाना गाते दिखे जॉन सीना

इस वीडियो में गुरविंदर कहते हैं कि यहां मैं शाहरुख खान के एक बड़े फैन के साथ हूं. यह कहते ही वह अपने फ्रेम में जॉन सीना को ले आते हैं. इसके बाद गुरविंदर, जॉन को 'भोली सी सूरत आंखों में मस्ती' गाना सिखाते हैं और जॉन उसको गाते भी है. इस वीडियो ने और जॉन के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया. अब इस वीडियो को देख फैंस कह रहे हैं कि दोनों को एक फिल्म में काम करना चाहिए.