नेटफ्लिक्स का 'लॉक अप' हाउस का पहला लुक आया सामने! छोटी जेल सेल्स में कैद होंगे कंटेस्टेंट्स; देखें फोटोज

छोटी सेल्स, लगातार निगरानी और सख्त माहौल शो को और ज्यादा रोमांचक बनाने वाला है. दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि कौन-कौन से सेलिब्रिटीज इस शो में हिस्सा लेंगे और इस जेल जैसी जिंदगी में कितना टिक पाएंगे. शो का यह यूनिक कॉन्सेप्ट और शानदार सेट डिजाइन पहले ही काफी चर्चा बटोर रहा है. 

X
Antima Pal

Lock Upp House: नेटफ्लिक्स का नया रियलिटी शो Lock Upp अब जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. शो का सबसे खास हिस्सा है इसका जेल थीम वाला घर, जिसका पहला लुक अब जारी कर दिया गया है. फिल्ममेकर और प्रोडक्शन डिजाइनर ओमुंग कुमार द्वारा डिजाइन किया गया यह घर पूरी तरह से मॉडर्न जेल जैसा लगता है. छोटी-छोटी सेल्स, लाल-काले रंग का इंटीरियर और हर कोने में लगे कैमरे कंटेस्टेंट्स को सचमुच 'कैद' का एहसास कराएंगे.

नेटफ्लिक्स का 'लॉक अप' हाउस का पहला लुक आया सामने!

इस हाउस की सबसे बड़ी खासियत है इसकी छोटी जेल सेल्स. ओमुंग कुमार ने बताया कि सेल्स को जानबूझकर छोटा रखा गया है. उन्होंने कहा- 'हर कोई जेल से डरता है और डरना भी चाहिए. लेकिन यह एक मॉडर्न जेल है। सेल्स छोटी हैं और ये इरादतन ऐसा किया गया है. इससे कंटेस्टेंट्स को लगेगा कि वो सताए जा रहे हैं और फंस गए हैं.' 


शो का थीम 'ट्रुथ ऑर पनिशमेंट' है, इसलिए पूरा सेट इसी फील को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है. हाउस के बीच में एक बड़ी गैलरी है, जिसके दोनों तरफ जेल सेल्स बनी हुई हैं. गैलरी के अंत में एक बड़ा स्क्रीन लगा है. पूरे सेट पर कई स्क्रीन्स लगाए गए हैं, जिन पर कंटेस्टेंट्स को निर्देश दिए जाएंगे. हर सेल में दो बेड हैं, जिन पर सफेद चादर, तकिया और कंबल दिया गया है. साथ ही हर सेल में दो स्क्रीन्स भी लगे हैं.

सबसे डरावनी बात यह है कि सेल के हर कोने में कैमरे लगे हैं, जो कंटेस्टेंट्स की हर हरकत पर नजर रखेंगे. ओमुंग कुमार ने डिजाइन के बारे में और बताते हुए कहा- 'यह एक अनडिस्क्लोज्ड जगह पर है, जहां से आसानी से पता नहीं चल सकता कि ये कहां है.' उनका मकसद था कि कंटेस्टेंट्स को वाकई सजा का एहसास हो. लाल और काला रंग का कॉम्बिनेशन पूरे माहौल को और भी गंभीर और इंटेंस बनाता है. लॉक अप में कंटेस्टेंट्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. जहां सच्चाई सामने आएगी, वहीं गलती करने पर पनिशमेंट भी मिलेगा.

छोटी सेल्स, लगातार निगरानी और सख्त माहौल शो को और ज्यादा रोमांचक बनाने वाला है. दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि कौन-कौन से सेलिब्रिटीज इस शो में हिस्सा लेंगे और इस जेल जैसी जिंदगी में कितना टिक पाएंगे. शो का यह यूनिक कॉन्सेप्ट और शानदार सेट डिजाइन पहले ही काफी चर्चा बटोर रहा है.