शोएब इब्राहिम के जन्मदिन पर दीपिका कक्कड़ ने किया इमोशनल पोस्ट, फैंस हुए भावुक
दीपिका ने शोएब को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया. उन्होंने लिखा- 'तुम्हारा साथ होना जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत है.' पोस्ट के साथ दीपिका ने एक फोटो भी शेयर की, जो लगभग हॉस्पिटल की लग रही थी. इससे उनके मौजूदा हालात का अंदाजा लगाया जा रहा है.
Dipika Kakar Emotional Birthday Note: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक बार फिर अपनी प्यार भरी जोड़ी का जज्बा दिखा रहे हैं. शोएब के जन्मदिन के मौके पर दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया, जिसे पढ़कर उनके फैंस की आंखें नम हो गईं.
शोएब के जन्मदिन पर दीपिका ने किया इमोशनल पोस्ट
दीपिका ने शोएब को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया. उन्होंने लिखा- 'तुम्हारा साथ होना जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत है.' पोस्ट के साथ दीपिका ने एक फोटो भी शेयर की, जो लगभग हॉस्पिटल की लग रही थी. इससे उनके मौजूदा हालात का अंदाजा लगाया जा रहा है. Dipika Kakar Post Instagram Post
Also Read
दीपिका ने आगे लिखा- 'चाहे जो भी सिचुएशन हो, मुझे पता है मैं सब कुछ फेस कर लूंगी क्योंकि आप साथ हो.' दीपिका ने शोएब को अपना सबसे बड़ा स्ट्रेंथ, सपोर्ट, जिंदगी और सुकून बताया. उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'Happy Birthday Shoaib…' सबसे दिल छू लेने वाला हिस्सा था जब दीपिका ने लिखा- 'आपको देने के लिए कुछ भी नहीं… झोली खाली है हमारी… बस हर दुआ में आपका नाम है.'
इस भावुक संदेश को पढ़कर फैंस काफी इमोशनल हो गए. शोएब ने भी अपनी पत्नी के इस प्यार भरे पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिशेयर्ड किया और रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी. दोनों के बीच का यह गहरा प्यार और साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आए.
इस जन्मदिन पर शोएब ने अपने फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी दी. उन्होंने अपने आगामी म्यूजिक वीडियो 'तू साथ नहीं है' का पहला लुक रिलीज कर दिया. इस गाने में शोएब के साथ अभिनेत्री प्रतिभा चौधरी नजर आएंगी. दीपिका और शोएब पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में अपनी जोड़ी के लिए मशहूर रहे हैं. दोनों ने कई पॉपुलर शोज में काम किया है. इन दिनों उनकी जिंदगी कुछ चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन दोनों एक-दूसरे का साथ देते हुए मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं.