menu-icon
India Daily

प्रेग्नेंट हैं सामंथा रूथ प्रभु? टाइट टी-शर्ट की वजह से दिखा बेबी बंप! वायरल वीडियो ने मचा दिया हंगामा

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म की सफलता का जश्न जोरों पर है. लेकिन इस खुशी के बीच एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया को हिला दिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
प्रेग्नेंट हैं सामंथा रूथ प्रभु? टाइट टी-शर्ट की वजह से दिखा बेबी बंप! वायरल वीडियो ने मचा दिया हंगामा
Courtesy: X

Is Samantha Ruth Prabhu Pregnant: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म की सफलता का जश्न जोरों पर है. लेकिन इस खुशी के बीच एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया को हिला दिया है. फैंस और नेटिजन्स का कहना है कि सामंथा प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं.

 प्रेग्नेंट हैं सामंथा रूथ प्रभु?

वायरल वीडियो और तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है, जिसके बाद से खुशखबरी की चर्चा हर तरफ फैल गई है. वीडियो में सामंथा सफेद रंग की फिटेड टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. वह फिल्म की सफलता पर केक काटते हुए बेहद खुश दिख रही हैं. उनके साथ फिल्मकार और पति राज निदिमोरु  भी मौजूद हैं. पैपराजी चारों तरफ कैमरा लेकर खड़े हैं और सामंथा पोज दे रही हैं. ठीक इसी दौरान कुछ यूजर्स ने उनके पेट पर ध्यान दिया और दावा किया कि बेबी बंप साफ दिख रहा है. 

फैंस के कमेंट्स की आई बाढ़

सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा- वाह कांग्रेचुलेशंस! सामंथा प्रेग्नेंट हैं.' दूसरे ने कहा- 'सैम प्रेग्नेंट हैं, बहुत खुशी की बात है.' एक फैन तो इतना भावुक हो गया कि लिखा- 'आंसू आ रहे हैं, आखिरकार खुशखबरी आ ही गई.' कई लोगों ने कमेंट्स में 'बेबी बंप, कांग्रेचुलेशंस' लिखकर अपनी खुशी जाहिर की. कुछ ने यह भी कहा कि उनका पेट पहले से बिल्कुल अलग दिख रहा है.

सामंथा रूथ प्रभू पिछले कुछ सालों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रही हैं. 2021 में नाग चैतन्य से उनका तलाक हो गया था. उसके बाद राज निदिमोरु के साथ उनका नाम जुड़ा और दोनों ने शादी भी कर ली. अब फैंस को लग रहा है कि कपल अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक सामंथा या उनके पति की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. पूरी खबर सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स की अटकलों पर टिकी हुई है.