menu-icon
India Daily

एंजेलिना जोली के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका? देसी गर्ल बोलीं- 'वे मुझे बहुत इंस्पायर करती हैं'

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़ी खबरों में हैं. उन्होंने हाल ही में हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ काम करने की पुष्टि कर दी है.

antima
Edited By: Antima Pal
एंजेलिना जोली के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका? देसी गर्ल बोलीं- 'वे मुझे बहुत इंस्पायर करती हैं'
Courtesy: Pinterest

Priyanka Chopra with Angelina Jolie: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़ी खबरों में हैं. उन्होंने हाल ही में हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ काम करने की पुष्टि कर दी है. प्रियंका ने एंजेलिना के साथ-साथ पेनेलोप क्रूज और सलमा हायेक को भी अपना इंस्पिरेशन बताया है.

एंजेलिना जोली के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका?

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि वे एंजेलिना जोली के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही हैं. हालांकि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं बताईं. फैंस अब यह जानने को उत्सुक हैं कि यह कोई फिल्म है, विज्ञापन कैंपेन है या फिर कोई समाजसेवी कार्य. 

7 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी

प्रियंका चोपड़ा सात साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म वाराणसी में वे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म पैन-इंडियन एक्शन-एडवेंचर जॉनर की है और इसे भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. फिल्म का बजट 1200 से 1400 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है.

फिल्म की शूटिंग जॉर्जिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका और हैदराबाद जैसे अलग-अलग लोकेशन्स पर हुई है. प्रियंका ने फिल्म की भव्यता के बारे में बात करते हुए कहा- 'हम जो करने जा रहे हैं, वह बेहद महत्वाकांक्षी है. इतने बड़े स्केल की फिल्म बहुत लंबे समय से नहीं बनी है. मैं भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए भी बहुत उत्साहित हूं. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर में रिलीज होगी.'

राजामौली की फिल्म के अलावा प्रियंका 'द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स' और 'द हॉबिट' फ़्रैंचाइज़ी के लिए मशहूर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ एक PPP को-प्रोडक्शन फ़िल्म में भी काम करने वाली हैं. इसके साथ ही मीरा नायर की बायोग्राफ़िकल ड्रामा फ़िल्म 'अमरी' भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल है.