Filmfare Award: 'चैंपियन गिरता जरूर है पर...', 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने पर इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन, शेयर किया वीडियो
Filmfare Award 2025: कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता. इस खास मौके पर उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुरस्कार जीतने के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते नजर आए. इस वीडियो में कार्तिक की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था.

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब आप यह सोचते हैं कि आपने कहां से शुरुआत की थी, तो यह पल कुछ अलग ही अहसास कराता है. उस रात… मेरे हर भाव ने अपनी आवाज पाई. एक छोटे शहर के लड़के से, जो इस मंच का सिर्फ सपना देखता था, आज इस पल को जी रहा हूं. धन्यवाद, ब्रह्मांड!' कार्तिक ने आगे लिखा, 'मैंने उस रात सिर्फ बोला नहीं, हर शब्द को जिया. यह भाषण तैयार नहीं था, यह मेरे दिल से निकला था.'
Also Read
- अहान पांडे ने अनीत पड्डा के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म? 23वें बर्थडे पर शेयर कर दिए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के अनदेखे पल; Video
- Lokah Chapter 1: दिवाली पर होगा धमाका, ओटीटी पर आने को तैयार साउथ फिल्म 'लोका-चैप्टर 1', यहां जानें कब और कहां देखें
- 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा का कातिलाना वॉक, फिर क्यों हुई ट्रोल?
कार्तिक की यह जीत उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. 'चंदू चैंपियन' में उनके किरदार ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता. यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जो मेहनत, लगन और हौसले की मिसाल पेश करती है.