Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: इस शख्स के कहने पर एकता कपूर ने स्मृति ईरानी को 'क्योंकि..' में किया था कास्ट, अब खुला राज
एकता कपूर ने बताया कि स्मृति को इस शो में कास्ट करने का विचार उनकी मां शोभा कपूर का था. शोभा कपूर ने स्मृति को एक टीवी शो में देखा था. उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस को देखकर शोभा ने तुरंत एकता से कहा, 'इस लड़की में कुछ खास है. इसे तुलसी के रोल के लिए ट्राई करना चाहिए.' एकता ने अपनी मां की सलाह मानी और स्मृति को ऑडिशन के लिए बुलाया.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टेलीविजन का आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर चर्चा में है. शो के नए सीजन की खबरों के बीच निर्माता एकता कपूर ने खुलासा किया कि स्मृति ईरानी को तुलसी के किरदार के लिए कैसे चुना गया. यह कहानी अपने आप में बेहद दिलचस्प है.
'इस लड़की में कुछ खास है'
एकता कपूर ने बताया कि स्मृति को इस शो में कास्ट करने का विचार उनकी मां शोभा कपूर का था. शोभा कपूर ने स्मृति को एक टीवी शो में देखा था. उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस को देखकर शोभा ने तुरंत एकता से कहा, 'इस लड़की में कुछ खास है. इसे तुलसी के रोल के लिए ट्राई करना चाहिए.' एकता ने अपनी मां की सलाह मानी और स्मृति को ऑडिशन के लिए बुलाया.
Also Read
- क्यों इस करोड़पति एक्टर ने एक्ट्रेस को जड़े ताबड़तोड़ 14 थप्पड़, चेहरे का कर दिया था बुरा हाल
- Ex-कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को डेट कर रही हैं हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी? वायरल तस्वीरें देख मची सनसनी
- Betting Apps: साउथ एक्टर प्रकाश राज सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के सामने पेश, जांच में 29 लोगों के नाम शामिल, जानें पूरा मामला
स्मृति का ऑडिशन इतना शानदार था कि एकता को तुरंत यकीन हो गया कि तुलसी का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता. एकता ने कहा, 'स्मृति में तुलसी की मासूमियत, ताकत और भावनाएं एक साथ दिखती थीं. वो इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट थीं.' इस तरह स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का हिस्सा बनीं और तुलसी के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया.
स्मृति के किरदार तुलसी ने जीता दर्शकों का दिल
यह शो साल 2000 में शुरू हुआ था और जल्द ही भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक बन गया. स्मृति के किरदार तुलसी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उनकी एक्टिंग की हर जगह तारीफ हुई. एकता ने यह भी बताया कि स्मृति की मेहनत और समर्पण ने शो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.