Housefull 5: 'हाउसफुल 5' रिलीज होते ही कानूनी मुसीबत में फंसा ये एक्टर! घर पर ईडी ने मारी रेड, जानें क्या है पूरा मामला?
आज यानी 6 जून को कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज हो गई है. हालांकि इस फिल्म में नजर आ रहे एक्टर डिनो मोरिया कानूनी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में ईडी ने मुंबई में डिनो मोरिया के बांद्रा स्थित घर पर छापेमारी की.
Housefull 5: आज यानी 6 जून को कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज हो गई है. हालांकि इस फिल्म में नजर आ रहे एक्टर डिनो मोरिया कानूनी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में ईडी ने मुंबई में डिनो मोरिया के बांद्रा स्थित घर पर छापेमारी की. यह कार्रवाई मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाले से जुड़े 65 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई. इस घोटाले में डिनो का नाम सामने आने के बाद से वह जांच के दायरे में हैं.
कानूनी मुसीबत में फंसे डिनो मोरिया
मीठी नदी, जो मुंबई के लिए एक महत्वपूर्ण जल निकासी मार्ग है, उसकी सफाई के लिए आवंटित धन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप है. इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पहले ही डिनो और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से दो बार पूछताछ की है. जांच में पता चला कि डिनो और सैंटिनो के फोन रिकॉर्ड में मुख्य आरोपी केतन कदम के साथ कई बार बातचीत हुई थी. केतन कदम और जय जोशी को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
मुंबई और कोच्चि में 15 जगहों पर छापेमारी
इसके अलावा डिनो के भाई सैंटिनो की कंपनी यूबीओ राइड्स को केतन कदम से 18 लाख रुपये की राशि मिलने की बात भी सामने आई है. ईडी ने मुंबई और कोच्चि में 15 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें डिनो के घर के साथ-साथ बीएमसी के एक सहायक इंजीनियर और कई ठेकेदारों के ठिकाने शामिल हैं. जांच एजेंसी इस मामले में फर्जी बिलों और अनुचित तरीके से टेंडर देने के आरोपों की जांच कर रही है. डिनो से पहले 26 और 28 मई को भी लंबी पूछताछ हो चुकी है.
वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आए थे डिनो मोरिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो डिनो मोरिया हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आए थे. उनकी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' आज 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी हैं. हालांकि इस घोटाले के कारण डिनो की छवि पर सवाल उठ रहे हैं. फैंस इस मामले पर उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.
और पढ़ें
- 3 मिस्ड कॉल्स: यह 6 मिनट की इंस्टा शॉर्ट फिल्म प्योर इमोशन और अमिट दोस्ती की बेहतरीन कहानी है
- Akhil-Zainab Wedding: एक-दूजे के हुए अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी, सामने आई कपल की शादी की पहली तस्वीरें
- Actress Slam Kangana Ranaut: ‘जिस थाली में खाती हैं, उसी में छेद करती हैं’, किस एक्ट्रेस ने कंगना रनौत पर साधा निशाना?