Drishyam 3 X Review: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' गुरुवार को रिलीज हो गई है. 'दृश्यम' सीरीज की तीसरी कड़ी को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ज्यादातर दर्शक फिल्म के सस्पेंस, ट्विस्ट और मोहनलाल के दमदार अभिनय से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.
अजय देवगन वाली हिंदी 'दृश्यम' इसी सीरीज का रीमेक थी. अब मूल सीरीज के तीसरे भाग ने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है. यूजर्स के अनुसार फिल्म ने सस्पेंस थ्रिलर की नई ऊंचाई तय कर दी है. एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म ने स्टैंडर्ड को और ऊंचा कर दिया है. शानदार कहानी, जबरदस्त ट्विस्ट, गहरी भावनाएं और मोहनलाल की कमाल की परफॉर्मेंस. हर सीन सीट से बांधे रखता है. क्लाइमेक्स तो होश उड़ा देने वाला है. मलयालम सिनेमा ने फिर कमाल कर दिया.'
#Drishyam3 Review - Masterpiece 🔥
— Om ✨ (@Girish__28) May 21, 2026
Rating - ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ ✨
Drishyam 3 Raises the Bar Again ..A Masterclass in Suspense Cinema 🔥
Drishyam 3 delivers everything fans hoped for and more .. gripping storytelling, brilliant twists, intense emotions, and #Mohanlal in absolute top… pic.twitter.com/1fqYzj4iyL
दूसरे यूजर ने पहले हाफ की तारीफ करते हुए कहा- 'पहला हाफ कसा हुआ और इंटरवल जबरदस्त. जॉर्जकुट्टी का इमोशनल पक्ष भी अच्छा दिखा है. कहानी थोड़ी धीमी है, लेकिन इमोशनली पूरी तरह बांधे रखती है.'
#Drishyam3 - FIRST HALF,Tight Tight Tight with Kidu Interval Block 🙏🏼🔥
— Abin Babu 🦇 (@AbinBabu2255) May 21, 2026
Same as The Treatment Of Part 1 & 2 With Emotional Side of Georgekutty. Slow Narration With Emotional Engagement. Near Towards Interval 🥶🔥
Looks Like Sambavam Loading In 2nd Half pic.twitter.com/GxEaySFFWZ
फिल्म में मोहनलाल का अभिनय एक बार फिर दर्शकों को भा रहा है. उनके चरित्र जॉर्जकुट्टी की स्मार्टनेस, शांति और भावुक पक्ष को फिल्म में अच्छे से दिखाया गया है. कई फैंस का कहना है कि मोहनलाल ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं.
#Drishyam3 FIRST HALF 👍🏻
— A2 Studio (@a2studoffl) May 21, 2026
The story takes a bit of a dramatic turn, but it really picks up at the break with something big happening. The twists might not quite ring true, but the story is still pretty captivating. The second half is super important for the film to really shine.…
कुछ दर्शकों को पहले हाफ में थोड़े नाटकीय मोड़ महसूस हुए, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी जोर पकड़ लेती है. एक यूजर ने लिखा- 'ट्विस्ट पूरी तरह यथार्थ न लगें, फिर भी कहानी काफी दिलचस्प है. दूसरा हाफ फिल्म को चमकाने में बहुत महत्वपूर्ण है.' कुल मिलाकर फिल्म में suspense, family emotions और intelligent storytelling का अच्छा मिश्रण इस बार भी नजर आ रहा है.
दृश्यम 3 उन दर्शकों के लिए खास है जो सोच-समझकर बनी थ्रिलर फिल्में पसंद करते हैं. तेज रफ्तार एक्शन की जगह दिमाग वाला सस्पेंस इस फिल्म की खासियत है. अभी तक मिले X रिव्यूज के आधार पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करते हैं तो दृश्यम 3 आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.