menu-icon
India Daily

डायरेक्टर सुभाष घई ने प्राइवेट स्क्रीनिंग में देखी 'मातृभूमि', जानें कैसी लगी सलमान खान की फिल्म?

सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर ग्रुप फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'आज फूड स्क्वायर में मेरे पसंदीदा डायरेक्टर्स को साथ देखना बहुत अच्छा लगा. अपूर्वा लखिया की फिल्म 'मातृभूमि' की रफ कट देखी. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के साथ यह फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की बहुत ही टचिंग स्टोरी है.'

antima
Edited By: Antima Pal
डायरेक्टर सुभाष घई ने प्राइवेट स्क्रीनिंग में देखी 'मातृभूमि', जानें कैसी लगी सलमान खान की फिल्म?
Courtesy: x

Maatrubhumi First Review: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रफ कट की प्राइवेट स्क्रीनिंग मुंबई में हुई. वेटरन डायरेक्टर सुभाष घई ने इस स्पेशल स्क्रीनिंग की मेजबानी की. फिल्म देखने के बाद सुभाष घई काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने इसे दिल छू लेने वाली कहानी बताया.

सुभाष घई ने प्राइवेट स्क्रीनिंग में देखी 'मातृभूमि'

फिल्म की कहानी 2020 के गलवान वैली क्लैश पर आधारित है. यह भारत और चीन के सैनिकों की भावनाओं, उनके परिवारों के लिए लगाव और दोनों देशों के बीच शांति व सम्मान की मिसाल पर बनी है. फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया ने किया है. लीड रोल में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.

स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद रहे. सोराज बर्जात्या, डेविड धवन, कबीर खान, रितेश देशमुख, रूमी जाफरी, सिद्धार्थ रॉय कपूर और अन्य कई दिग्गज फिल्मकार व अभिनेता इस इवेंट में शामिल हुए. सलमान खान इस मौके पर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए, जबकि चित्रांगदा सिंह सफेद आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

'भारत और चीन के सैनिकों की बहुत ही टचिंग स्टोरी'

स्क्रीनिंग के बाद सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर ग्रुप फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'आज फूड स्क्वायर में मेरे पसंदीदा डायरेक्टर्स को साथ देखना बहुत अच्छा लगा. अपूर्वा लखिया की फिल्म 'मातृभूमि' की रफ कट देखी. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के साथ यह फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की बहुत ही टचिंग स्टोरी है. दोनों देशों के सैनिकों की अपनी मातृभूमि और परिवारों के लिए भावनाएं और शांति का संदेश बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है.' 

फिल्म को देखने वाले कई मेहमानों ने भी इसे सराहा. सूत्रों के मुताबिक रफ कट देखकर सबकी राय पॉजिटिव रही. सलमान खान की फिल्मों में देशभक्ति और इमोशन का मिक्स हमेशा दर्शकों को पसंद आता है. अगर 'मातृभूमि' भी उसी ट्रैक पर चली तो यह दर्शकों के दिलों को छू सकती है. 

यह फिल्म सिर्फ एक्शन या वॉर ड्रामा नहीं बल्कि सैनिकों की मानवीय भावनाओं, उनके बलिदान और दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांति का संदेश देने वाली फिल्म बताई जा रही है. अभी फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्क्रीनिंग में मिले रिस्पॉन्स से लग रहा है कि सलमान खान एक बार फिर दर्शकों को नया और खास अनुभव देने वाले हैं.