menu-icon
India Daily

क्लासरूम तक पहुंचा धुरंधर का क्रेज, एग्जाम पेपर में दिखे हमजा अली मजारी-रहमान डकैत; फैंस ने पकड़ा माथा

धुरंधर फिल्म का क्रेज अब छात्रों के एग्जाम तक पहुंच गया है. अकाउंट्स के एक प्रश्न पत्र में फिल्म के किरदारों के नाम देखकर लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर इस अनोखे आइडिया की जमकर तारीफ हो रही है

babli
Edited By: Babli Rautela
क्लासरूम तक पहुंचा धुरंधर का क्रेज, एग्जाम पेपर में दिखे हमजा अली मजारी-रहमान डकैत; फैंस ने पकड़ा माथा
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म  का क्रेज अब एक नए स्तर पर पहुंच गया है. पहले जहां यह फिल्म सिनेमाघरों और सोशल मीडिया तक सीमित थी, अब इसका असर क्लासरूम और एग्जाम हॉल तक भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक अकाउंट्स का एग्जाम पेपर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के मशहूर किरदारों के नाम इस्तेमाल किए गए हैं. इस अनोखे प्रयोग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है और लोग इसे लेकर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

वायरल हो रहे इस प्रश्न पत्र में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी, अक्षय खन्ना के रहमान डकैत और आर. माधवन के अजय सान्याल जैसे नाम शामिल थे. इतना ही नहीं, पेपर में जमील जमाली, एसपी चौधरी और यालिना जमाली जैसे अन्य किरदारों का भी जिक्र किया गया. आमतौर पर जहां एग्जाम में साधारण नामों का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं इस बार फिल्मी किरदारों को शामिल कर इसे अलग और रोचक बना दिया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर

जैसे ही यह एग्जाम पेपर इंटरनेट पर सामने आया, लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि यह पढ़ाई को ज्यादा मजेदार बनाने का शानदार तरीका है.

कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसे सवाल छात्रों के तनाव को कम करते हैं और उन्हें पढ़ाई में रुचि बनाए रखने में मदद करते हैं. वहीं, कुछ लोगों ने इसे पॉप कल्चर और शिक्षा के बेहतरीन मेल के रूप में देखा.

फैंस के बीच धुरंधर का क्रेज

आदित्य धर की यह फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुकी है. इसके किरदार और डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं. फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही यह लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसके दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.