menu-icon
India Daily

'धुरंधर' ने सोमवार को कर ली बमफाड़ कमाई, 400 करोड़ी बनने से बस इतनी दूर रह गई रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म रिलीज के 11वें दिन भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है. चलिए जानते हैं कि आखिर फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को कितने नोट छाप लिए हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर' ने सोमवार को कर ली बमफाड़ कमाई, 400 करोड़ी बनने से बस इतनी दूर रह गई रणवीर सिंह की फिल्म
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म रिलीज के 11वें दिन भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है. 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल भारत नेट कलेक्शन 379.75 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म किया था. दूसरे रविवार को इसने 59 करोड़ रुपये कमाए, जो किसी हिंदी फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा दूसरे संडे कलेक्शन है. इससे पहले शनिवार को 53 करोड़ और शुक्रवार को 32 करोड़ की कमाई हुई. इस शानदार दूसरे वीकेंड की वजह से फिल्म ने 10 दिनों में ही 351 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब दूसरे सोमवार पर भी गिरावट कम रही और फिल्म ने ओपनिंग डे (28 करोड़) से ज्यादा कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया.

400 करोड़ी बनने से इंचभर दूर 'धुरंधर'

'धुरंधर' की कहानी एक भारतीय स्पाई एजेंट हमजा (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है. फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे हैं. दर्शकों ने रणवीर की इंटेंस परफॉर्मेंस और अक्षय खन्ना के विलेन रोल की खूब तारीफ की है. एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की बताई जा रही है.

वर्ल्डवाइड बात करें तो फिल्म ने 10 दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब 550 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. यह 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली धुरंधर को सुपरहिट घोषित कर दिया गया है. 

त्योहारों पर फिल्म कर लेगी 600 करोड़ का आंकड़ा पार 

ऐसा माना जा रहा है कि क्रिसमस और न्यू ईयर के त्योहारों में फिल्म 400 करोड़ भारत नेट और 600 करोड़ वर्ल्डवाइड आसानी से पार कर लेगी. फिल्म की सफलता से रणवीर सिंह की करियर में नया मुकाम हासिल हुआ है. यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग और हिट फिल्म साबित हो रही है.