West Bengal Assembly Election 2026

'शोले और मुगल-ए-आजम से 100 गुना शानदार...', क्या सच में इतिहास बदल देगी धुरंधर 2? इस फ्लॉप डायरेक्टर ने दिया रिव्यू

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में है. जाने माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इसे शोले और मुगल ए आजम से भी बड़ी फिल्म बताया, जिससे फिल्म का क्रेज और बढ़ गया है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि मेकर्स ने एक दिन पहले यानी 18 मार्च से ही इसके स्पेशल पेड प्रीव्यू शुरू कर दिए हैं. इन प्रीव्यू शो के बाद अब सोशल मीडिया पर फिल्म के शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे हैं.

सबसे ज्यादा चर्चा में है मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन. उन्होंने फिल्म देखने के बाद ऐसा बयान दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. राम गोपाल वर्मा ने कहा कि धुरंधर 2 का प्रभाव इतना बड़ा है कि यह फिल्म शोले से 100 गुना ज्यादा भव्य है. यही नहीं उन्होंने इसे मुगल ए आजम समेत अब तक की सभी महान फिल्मों से आगे बताया.

राम गोपाल वर्मा ने दिया धुरंधर 2 का रिव्यू

राम गोपाल वर्मा ने अपने बयान में यह भी कहा कि यह फिल्म एक नए सिनेमाई युग की शुरुआत है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब तक जो भी सिनेमा बना है, उसके मुकाबले यह फिल्म एक नई दिशा तय करेगी. उनका मानना है कि डायरेक्टर आदित्य धर ने इस फिल्म के जरिए सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी है.

अपने बयान में राम गोपाल वर्मा ने हॉलीवुड के बड़े नामों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गजों को भी यह फिल्म देखनी चाहिए. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

रिलीज से पहले ही बढ़ा हाइप

धुरंधर 2 को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी, लेकिन अब इस तरह के रिव्यू ने फिल्म की हाइप को और बढ़ा दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं और उनका दमदार अंदाज पहले ही ट्रेलर में दिख चुका है. इसके अलावा फिल्म में सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

हालांकि यह सिर्फ शुरुआती रिव्यू हैं. असली परीक्षा तब होगी जब फिल्म पूरी तरह से रिलीज होगी और आम दर्शक इसे देखेंगे. जैसा कि फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने कहा कि असली धुरंधर तो ऑडियंस ही है. यानी फिल्म की सफलता या असफलता का फैसला आखिरकार दर्शकों के हाथ में ही होगा.