'धुरंधर 2' के बाद संजय दत्त की नई फिल्म 'आखिरी सवाल' का पहला पोस्टर आउट, रिलीज डेट भी आई सामने
संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी एक्टिव हैं. 'धुरंधर 2' के बाद 'आखिरी सवाल' उनकी अगली बड़ी रिलीज होगी. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी और मनोरंजन के साथ-साथ कुछ नया सोचने का मौका देगी.
मुंबई: बॉलीवुड के धमाकेदार अभिनेता संजय दत्त जल्द ही नई फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आने वाले हैं. फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद संजय दत्त की इस नई फिल्म की चर्चा जोरों पर है. आज फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने फैंस में काफी उत्साह बढ़ा दिया है. फिल्म 'आखिरी सवाल' में संजय दत्त मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
'आखिरी सवाल' का पहला पोस्टर आउट
फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं. पटकथा उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है. यह फिल्म 15 मई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में संजय दत्त के अलावा एक मजबूत स्टार कास्ट भी नजर आएगी. अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी अहम भूमिकाओं में होंगे.
फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द-गिर्द घूमती है. कथित तौर पर यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारधारा और उसकी शताब्दी से जुड़ी हुई है. फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं और विचारों को बड़े पर्दे पर पेश करेगी. निर्माता निखिल नंदा इस प्रोजेक्ट को काफी खास मान रहे हैं.
गंभीर और प्रभावशाली किरदार में नजर आए संजय दत्त
उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक महत्वपूर्ण विषय पर आधारित है और इसे निष्पक्ष तरीके से दिखाया जाएगा. संजय दत्त की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और अनुभव इस फिल्म को और भी प्रभावशाली बनाएंगे. पहला पोस्टर जारी होने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं. पोस्टर में संजय दत्त का लुक देखकर लग रहा है कि फिल्म में वे एक गंभीर और प्रभावशाली किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है. कुछ शेड्यूल कोलकाता और मुंबई में पूरे किए जा चुके हैं.
संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी एक्टिव हैं. 'धुरंधर 2' के बाद 'आखिरी सवाल' उनकी अगली बड़ी रिलीज होगी. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी और मनोरंजन के साथ-साथ कुछ नया सोचने का मौका देगी. 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म गर्मियों की छुट्टियों में दर्शकों को थिएटरों की ओर खींचने वाली साबित हो सकती है.