शुरू हुई 'किंग' की शूटिंग! प्रेग्नेंसी में भी काम कर रहीं दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ लीक हुई फोटोज
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग की शूटिंग कर रही हैं. केप टाउन से लीक तस्वीरों में दोनों का साथ नजर आना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मुंबई: बॉलीवुड में जब दो बड़े सितारे एक साथ आते हैं तो खबर अपने आप सुर्खियों में आ जाती है. इस बार सुर्खियों में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का फिर से साथ आना है. खास बात यह है कि दीपिका अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं. केप टाउन से सामने आई कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. इसके बावजूद उनका काम के प्रति समर्पण साफ नजर आ रहा है. केप टाउन में शूटिंग के दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह बेहद आरामदायक और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. ढीली कफ्तान स्टाइल ड्रेस, खुले बाल और चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो उन्हें और भी खास बना रहा है.
शाहरुख खान के साथ वायरल हुई फोटो
वायरल तस्वीरों में दीपिका और शाहरुख खान को एक साथ शूटिंग करते देखा गया. खास बात यह रही कि दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया. शाहरुख खान अपने खास स्टाइल में ब्लैक और व्हाइट शर्ट, ट्राउजर में नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह जोड़ी स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली है.
जवान के बाद फिर साथ दिखेंगे सितारे
दीपिका और शाहरुख इससे पहले एटली की डायरेक्टेड 'जवान' में साथ नजर आए थे, जहां दीपिका ने एक छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल किया था. अब फिल्म किंग के जरिए यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी, जिससे फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.
फिल्म किंग को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और यह 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में नजर आएंगी, जो उनका थिएटर डेब्यू होगा. इससे पहले वह 'द आर्चीज' में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास किंग के अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. वह जल्द ही साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'राका' में नजर आएंगी. इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी नजर आ सकती हैं.