'नाना' ही नहीं, ये 70 पार के एक्टर्स भी हैं फिटनेस की मिसाल
Babli Rautela
01 May 2026
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. 76 साल की उम्र में उन्होंने जिम में बैक टू बैक 15 ट्राइसेप्स डिप्स कर दिखाए.
शरत सक्सेना
शरत सक्सेना को फिल्मों में विलेन रोल्स के लिए जाना जाता है, लेकिन असल जिंदगी में वे फिटनेस फ्रीक हैं. 75 साल की उम्र में भी उनकी बॉडी और स्ट्रेंथ देखकर लोग हैरान रह जाते हैं.
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह अपनी 75 साल की उम्र के बावजूद फिल्मों में चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण रोल्स निभाते रहते हैं.
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन दा 75 साल की उम्र में भी फिल्मों और टीवी शोज में एनर्जी से भरपूर नजर आते हैं.
रजनीकांत
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत 74-75 साल की उम्र में भी एक्शन से भरपूर रोल्स निभाते हैं
अनुपम खेर
अनुपम खेर न सिर्फ एक्टिंग और डायरेक्शन में एक्टिव हैं, बल्कि 71 साल की उम्र में भी जिम में खूब पसीना बहाते हैं.
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी बेहद एक्टिव और हेल्दी हैं.