टॉलीवुड में दीपिका पादुकोण बैन! पहले स्पिरिट और अब इस 1000 करोड़ी फिल्म से क्यों बाहर हुई एक्ट्रेस
Deepika Padukone: प्रभास और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म कल्कि 2898AD के सीक्वल से दीपिका पादुकोण को बाहर किए जाने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है. वैजयंती मूवीज ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि फिल्म को 'पूरी प्रतिबद्धता' चाहिए, जो इस सहयोग में संभव नहीं हो सकी.
Deepika Padukone: गुरुवार की सुबह बॉलीवुड और टॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई जब यह खबर आई कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898AD’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. प्रभास और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों से सजी इस फिल्म में दीपिका की अहम भूमिका थी. वैजयंती मूवीज़ ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की.
जैसे ही यह घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी साफ दिखीं और लोग रिएक्शन देने के लिए सोशल मीडिया पर आ गए. कुछ यूजर्स ने इसे 'टॉलीवुड से बहिष्कार' करार दिया, तो कुछ ने दीपिका के रवैये को जिम्मेदार ठहराया.
फैंस के रिएक्शन
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'टॉलीवुड से बहिष्कार दीपिकापादुकोण.' वहीं दूसरे ने कहा, 'क्या कोई और अभिनेत्री दीपिका की जगह ले पाएगी? मुझे शक है…' कुछ फैंस ने सीधे तौर पर दीपिका के वर्किंग स्टाइल पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'दीपिका सिर्फ अपनी सुविधा के अनुसार काम करना चाहती हैं और बाकी कलाकारों को उनके शेड्यूल के हिसाब से एडजस्ट करना पड़ता है.' दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, 'अब साफ हो गया है कि दिक्कत मेकर्स की नहीं, उनका रवैया है.'
Also Read
- Jolly LLB 3 Advance Booking: नहीं चल पाया अक्षय-अरशद का जादू, 'जॉली एलएलबी 3' का एडवांस बुकिंग में बुरा हाल, जानें कितनी की कमाई?
- Meta Futuristic Ray-Ban Glasses: सपना नहीं असलियत है ये... आ गया डिस्प्ले वाला चश्मा, करेगा मोबाइल जैसा काम
- The Bads Of Bollywood: पापा शाहरुख खान के लिए फोटोग्राफर बने बेटे आर्यन, सोशल मीडिया पर छाया स्क्रीनिंग का वीडियो
मेकर्स का आधिकारिक बयान
प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की जाती है कि @deepikapadukone Kalki2898AD के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है. पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम साझेदारी नहीं कर पाए. और @Kalki2898AD जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार है. हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं.' यह बयान साफ इशारा करता है कि दीपिका और मेकर्स के बीच किसी स्तर पर तालमेल नहीं बैठ पाया.
‘कल्कि 2898AD’ में दीपिका पादुकोण ने सुमति का किरदार निभाया था. सीक्वल में उम्मीद थी कि दीपिका का किरदार और विस्तार पाएगा. लेकिन अब उनके बाहर होने से कहानी की निरंतरता पर सवाल उठ रहे हैं. दर्शक जानना चाहते हैं कि क्या मेकर्स उनकी जगह किसी और अभिनेत्री को लाएंगे या फिर किरदार की दिशा ही बदल देंगे.